5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Good News: कतर से आई बड़ी खबर नौसैनिक होंगे रिहा, जानिए कैसे होगी रिहाई

कतर की अदालत ने आठ पूर्व भारतीय नौसैनिकों को दी गई मौत की सजा के संबंध में भारत सरकार द्वारा दायर अपील को गुरुवार को स्वीकार कर लिया।

2 min read
Google source verification
ex_navy_personnel00.jpg

कतर में मौत की सजा पाने वाले 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जल्द नौसैनिक रिहा होने वाले है। कतर की कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के लिए भारत की याचिका को स्वीकार कर लिया है। उम्मीद है कि कोर्ट में जल्द सुनवाई भी शुरू हो सकती है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि अदालत का फैसला अभी भी गोपनीय है और वे कतर के अधिकारियों के संपर्क में हैं। आपको बता दें कि कतर में जासूसी के आरोप में 8 पूर्व भारतीय नौसेनिकों को फांसी की सजा सुनाई गई है। भारत ने इसके खिलाफ अपील दायर की थी।


अपील का अध्ययन् कर रही हैं कोर्ट

कतर की एक अदालत ने पिछले महीने एक अदालत द्वारा आठ पूर्व भारतीय नौसेना को दी गई मौत की सजा के संबंध में भारत सरकार द्वारा दायर अपील को गुरुवार को स्वीकार कर लिया। अदालत ने कहा कि वह अपील का अध्ययन कर रहे हैं और अगली सुनवाई जल्द ही होने की उम्मीद है।

नौसेनिकों पर जासूसी का आरोप

बता दें कि इस वर्ष अक्टूबर में कतर की कोर्ट ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई थी। पूर्व भारतीय नौसेना को पर कतर की एक पनडुब्बी परियोजना से जुड़ी गोपनीय जानकारियां इजरायल को देने का आरोप लगा था। कतर सरकार ने आरोपों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

यह भी पढ़ें- मुंबई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, 48 घंटे में बिटकॉइन में मांगे 10 लाख डॉलर

अगस्त 2022 में किया गया था गिरफ्तार

कतर की एक अदालत ने आठ पूर्व भारतीय नौसेना कर्मियों को देश में एक साल से अधिक समय तक हिरासत में रखने के बाद मौत की सजा सुनाई। ये सभी अधिकारी दोहा स्थित अल-दहरा नामक कंपनी में काम करते थे, जो नौसेना को ट्रेनिंग देती थी। सभी लोगों को अगस्त, 2022 में गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें- रेमंड्स के मालिक गौतम सिंघानिया का पत्नी से तलाक से पिता का भी टूटा दिल, यूं दर्द किया बयां