31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Queen Elizabeth II Death: महारानी एलिजाबेथ का शव अगले 10 दिन नहीं दफनाया जाएगा , जानें अंतिम संस्कार का पूरा प्लान

महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। इससे पहले उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।

2 min read
Google source verification
britain queen elizabeth

britain queen elizabeth

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरुवार रात 96 साल की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद अब उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया है। लोग उन्हें याद करके भावुक हो रहे हैं। महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। बकिंघम पैलेस के मुताबिक, परम्परा के अनुरूप उनके सबसे बड़े बेटे चार्ल्स जो अब तक प्रिंस थे, वह राजा बन गए हैं। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स का औपचारिक राज्याभिषेक बाद में होगा।


महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। यह स्थल रोजाना 23 घंटे तक खुली रहेगी। उनको दफन करने के पहले नए उत्तराधिकारी उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स उनके अंतिम संस्कार से पहले पूरे देश की यात्रा करेंगे। इनमें यूके के अंदर आने वाले सभी देश भी शामिल होंगे।


महारानी के निधन के बाद अंतिम संस्कार के दिन राष्ट्रीय शोक रहेगा। इस दिन पूरे देश में छुट्टी रहेगी। सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल, कॉलेज, कंपनियां व अन्य संस्थान पूरी तरह से बंद रहेंगे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन वाले दिन को अधिकारी ‘डी-डे’ मानेंगे।

यह भी पढ़ें- Queen Elizabeth II: ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली साम्राज्ञी के बारे में जानें 10 बड़ी बातें




अंतिम संस्कार का दिन राष्ट्रीय शोक का दिन होगा। जिसमें वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाली सेवा और पूरे ब्रिटेन में दोपहर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। वहीं रक्षा मंत्रालय महारानी के सम्मान में तोपों की सलामी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- महारानी Elizabeth II ने संभालकर रखा था महात्मा गांधी का रूमाल, प्रधानमंत्री मोदी ने बताई कहानी



एक रिपोर्ट के अनुसार, महारानी के निधन के बाद प्रधानमंत्री लिज ट्रस को फोन करके सूचना दी गई। इसके बाद शाही परिवार ने सारी तैयारियों के तहत महारानी के आंखों को बंद किया। इसके बाद प्रिंस चार्ल्स को नया राजा घोषित किया गया। हालांकि, प्रिंस चार्ल्स का औपचारिक राज्याभिषेक बाद में होगा। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के बाद बंकिंघम पैलेस के मुख्य द्वार पर शोक में पहने जाने वाली पोशाख पहनकर सेवक खड़ा रहेगा।

Story Loader