
Rajasthan in Malta
Indian Culture in Malta : यूरोप के सुंदर द्वीपीय देश माल्टा (Malta) में भारतीय भारतीय संस्कृति की झलक नजर आई। इस मौके पर सैकड़ों भारतवंशियों ( NRIs) ने एकत्र हो कर कार्यक्रम रखा और गीत व संगीत का आनंद लिया। कार्यक्रम देख कर अंग्रेज भी अभिभूत हुए। यूरोप के माल्टा में रह रहीं मशहूर सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर दौसा की धोली मीणा ( Dholi Meena) ने बताया कि माल्टा में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में भारत के राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान गाया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
इस आयोजन की खास बात यह रही कि दौसा की धोली मीणा ने अपनी खूबसूरत राजस्थानी पोशाक, पीली लुगड़ी और झलरी के लहंगे में पारंपरिक राजस्थानी नृत्य प्रस्तुत किया। धोली मीणा ने अपने सुंदर राजस्थानी पोशाक पीली लुगड़ी और झलरी के लहंगा में रंगारंग नृत्य पेश कर भारतीय संस्कृति की झलक पेश की। समारोह के दौरान, भारी संख्या में प्रवासी राजस्थानी समुदाय के लोगों ने भी शिरकत की। उनके नृत्य ने सभी का मन मोह लिया और दर्शकों को भारतीय संस्कृति की गहरी समझ और प्रेम दिलाया। माल्टा में प्रवासी भारतीयों का यह सामूहिक उत्सव न केवल भारत के प्रति उनके प्यार दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि कैसे भारतीय संस्कृति और परंपराएं विदेशों में भी अपनी पहचान बना रही हैं।
वे भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी की बीवी हैं। राजस्थान के दौसा जिले के निमाली गांव की रहने वाली की निवासी और देसी गर्ल के नाम से पॉपुलर धोली मीणा सोशल मीडिया पर राजस्थानी लिबास, राजस्थानी बोली और राजस्थानी खानपान को लेकर चर्चा में रहती हैं। उन्हें लाखों लोग पंसद करते हैं। उनकी एक तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरीं,जहां वे समंदर किनारे राजस्थानी लुगड़ी में चहलकदमी कर रही हैं और विदेशी बालाएं बहुत कम कपड़े पहनी हुई हैं। वे बारह साल पहले अंग्रेजी नहीं जानती थीं, लेकिन अब फर्राटे से अंग्रेजी बोलती हैं। कई देशों के उच्चायोगों और दूतावासों सहित कई कार्यक्रमों में उन्हें राजस्थानी लिबास में ही डांस करने के लिए बुलाया जाता है। कुछ अरसा पहले वे यूरोप में रह रहे प्रवासी भारतीय छात्रों को राजस्थानी खाना खिला कर भी चर्चा में आई थीं।
Updated on:
27 Jan 2025 04:21 pm
Published on:
27 Jan 2025 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
