8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

4 लाख 97 हजार में नीलाम हुई सिर्फ एक बोतल व्हिस्की, ये है वजह

स्कॉटलैंड के ग्लासगो की एक नीलामी के दौरान मात्र एक बोतल व्हिस्की 6 हजार पाउंड यानी करीब करीब 4 लाख 97 हजार 988 रुपये में नीलाम हुई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anuj Shukla

•

Updated: 14 Jan 2017, 6:13 PM IST

ग्लासगो. स्कॉटलैंड के ग्लासगो की एक नीलामी के दौरान मात्र एक बोतल व्हिस्की 6 हजार पाउंड यानी करीब करीब 4 लाख 97 हजार 988 रुपये में नीलाम हुई। ये दुर्लभ किस्म की माल्ट व्हिस्की है। इस पर अमरीका के नव निर्वाचित प्रेसिडेंट का भी हस्ताक्षर है। इसे कनाडा के एक शख्स ने ऊंची बोली लगाकर खरीदा।

आयोजकों को कम दाम मिलने की उम्मीद थी

आयोजकों को उम्मीद थी नीलामी में उन्हें इसकी तीन लाख रुपये तक कीमत मिला सकती है। एक बोतल दुलर्भ व्हिस्की के लिए उन्हें जो कीमत मिला वह दोगुना है।

1985 में बनाई गई थी व्हिस्की

दरअसल, 2012 में एबर्डीनशायर में 'ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ लिंक' के उद्घाटन पर ट्रंप ने 'ग्लेनड्रोनेक सिंगल माल्ट व्हिस्की' की बोतल के बॉक्स पर साइन किए थे। यह व्हिस्की 1985 में बनाई गई थी। यह लिमिटेड एडिशन की बताई जा रही है। व्हिस्की एक्सपार्ट लॉरी ब्लैक के मुताबिक़ ग्लेनड्रोनेक एक जबरदस्त व्हिस्की है। काफी पुरानी होने और ट्रंप के साइन ने इसे और ख़ास बना दिया।

ट्रंप के साइन वाली व्हिस्की नीलामी में दूसरी सबसे ज्यादा कीमत पाने वाली बोतल थी। हालांकि नीलामी के दौरान जिस बोतल को सबसे ज्यादा पैसा मिला वह 52 साल पुरानी Macallan की बोतल है। उसे एक शख्स 10,000 पाउंड (करीब 8 लाख 29 हजार 980 रुपये) में खरीदा। जबकि एक ब्लैक बाउमोर की बोतल 5,200 पाउंड (करीब 4 लाख 31 हजार 589 रुपये) में बिकी।

Image result for donald trump with champagne