25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tending Topic: आखिर क्यों शर्माते है हम? सामने आई दिलचस्प वजह

Tending Topic: शर्माने का कारण जानने के लिए 16 से 20 साल की उम्र की लड़कियों पर एक प्रयोग किया गया है।

2 min read
Google source verification
Shyness

Shyness

Tending Topic: हम शर्माते क्यों है, यह बात सालों से वैज्ञानिकों के लिए सवाल बनी हुई थी जिसका जवाब शायद अब मिल गया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि नए लोगों से मिलने पर और बहुत सारे लोगों के केंद्र में होने पर हम शर्माते (Shyness) है। इसके पीछे के विज्ञान को समझने के लिए हाल ही में एम्स्टर्डम यूनिवर्सिटी में एक प्रयोग किया गया था, जिसमें ज्यादातर 16 से 20 साल की उम्र की लड़कियों को शामिल किया गया था।

ये है वजह

इसमें पाया गया कि शर्माने (Shyness) के पीछे दो मुख्य सिद्धांत हैं। चार्ल्स डार्विन के सिद्धांत के अनुसार हमारे गाल उस वक्त लाल हो जाते हैं जब हम यह सोचते है कि दूसरे लोग हमारे बारे में क्या सोच रहे है या फिर कहीं वह लोग हमारा मजाक तो नहीं उड़ा रहे। इसके दूसरे सिद्धांत में लोग हमारे बारे में क्या सोच रहे है इस बात को शर्माने की वजह नहीं माना गया है, बल्कि इसके अनुसार जब हम नए लोगों से मिलते है या किसी अनजान स्थिति में होते है, तब हम शर्माते है।

दोनों में से कौन सा सिद्धांत सही

अध्ययन की पहली लेखक और मनोवैज्ञानिक डॉ मिलिका निकोलिक के अनुसार, हम तब शर्माते है जब हम किसी अनजान स्थिति में होते है या फिर नए और अनजान लोगों से मिलते है और हमें लगता है कि दूसरों का ध्यान हम पर है या वह हमें देख रहे है। ऐसे में हम ये सोचना शुरू कर देते हैं कि दूसरे लोग हमें देखकर क्या सोचते होंगे और हम उनको कैसे दिखाई दे रहे होंगे और शर्माने लगते है।

कैसे किया अध्ययन

अध्ययन के दौरान प्रतिभागियों को लैब में बुला कर मुश्किल गाने गाने को कहा गया और इसे रिकॉर्ड किया गया। कुछ दिनों बाद गाना गाने का यह वीडियो प्रतिभागियों को दिखाया गया और ब्रेन स्कैनर से उनकी प्रतिक्रिया देखी गई। इस दौरान प्रतिभागियों को बताया गया कि अन्य प्रतिभागी भी उनका वीडियो देख रहे है और यह जानने पर उनकी शर्मिंदगी ज्यादा बढ़ गई और उनके गाल लाल होने लगे। दूसरों के वीडियो की बजाय प्रतिभागी अपने वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए ज्यादा शर्मा रहे थे।

विशेषज्ञों ने क्या कहा

डॉ मिलिका निकोलिक ने कहा कि, सिर्फ नए लोगों से मिलना और अनजान स्थिति में होना भी शर्माने का कारण बन सकता है। ऐसे समय में हम यह नहीं सोचते है कि लोग हमारे बारेे में क्या सोच रहे है या हम कैसे दिख रहे है। नए लोगों से मिलने पर यह अपने आप होने लगता है।

ये भी पढ़ें- प्यार, शादी से ऊब रहीं महिलाएं, अब बना रहीं ‘बॉय सोबर’ रिलेशनशिप

ये भी पढ़ें- आखिर बाथरूम सेल्फी में ऐसा क्या है, जिसके पीछे पागल हो रही हैं लड़कियां