
Russian missile attack on Ukraine
द्वितीय विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक के सबसे बड़े युद्ध को एक साल से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। हम बात कर रहे हैं रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध की। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। इस युद्ध से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। जान-माल का भी भारी नुकसान हो चुका है। हालांकि रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटी हुई है। युद्ध शुरू होने से लेकर अब तक रूस की तरफ से यूक्रेन पर कई हमले किए जा चुके हैं। आज यूक्रेन पर एक और हमला किया गया है।
यूक्रेन पर एक और हमला
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) इस समय देश से बाहर हैं। वह यूरोप दौरे पर हैं। इस दौरे पर वह अब तक वह इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटरेला (Sergio Mattarella), प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni), पोप फ्रांसिस (Pope Francis), फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) से मिल चुके हैं। आज ज़ेलेन्स्की यूके के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) से लंदन में मुलाकात करेंगे।
ज़ेलेन्स्की के इसी यूरोपीय दौरे के दौरान रूस की तरफ से यूक्रेन पर मिसाइलों से हमला किया गया है। यह हमला आज सुबह ईस्टर्न यूक्रेन के शहर अव्दिवका (Avdiivka) पर किया गया। इस हमले में एक अस्पताल पर मिसाइलें दागी गई।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: इमरान खान विरोधी भीड़ ने सुप्रीम कोर्ट को घेरा, PTI के हज़ारों समर्थकों को पुलिस ने उठाया
4 लोगों की हुई मौत
रूस के इस नए मिसाइल अटैक में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कुछ लोग घायल भी हो गए हैं।
मदद का नहीं होगा फायदा
ज़ेलेन्स्की के यूरोपीय दौरे के दौरान कई देशों ने उन्हें सैन्य सहायता देने का वादा किया है। ऐसे में इस हमले के बाद रूस की तरफ से यह बयान दिया गया है कि यूक्रेन की मदद करने के बावजूद उन्हें इस युद्ध में कोई फायदा नहीं होगा।
यह भी पढ़ें-रूस के खिलाफ युद्ध में फ्रांस और यूके ने किया यूक्रेन की बड़ी मदद का ऐलान, पुतिन की बढ़ सकती है टेंशन
Published on:
15 May 2023 05:32 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
