9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस ने उड़ाया यूक्रेन का सबसे बड़ा काखोवका बांध, करीब 80 गांवों में बाढ़ का खतरा

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच एक साल से ज़्यादा समय से युद्ध चल रहा है। एक साल से ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं और रूस की तरफ से यूक्रेन पर कई बड़े हमले किए जा चुके हैं। हाल ही में रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर एक बड़ा हमला किया जिसमें यूक्रेन का एक प्रमुख बांध निशाना बना।

1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jun 06, 2023

रूस का यूक्रेन पर करारा प्रहार; सबसे बड़े काखोवका बांध को किया तबाह

Russia blows up Kakhovka Dam in Ukraine

रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) का अंत अभी तक नहीं हुआ है। जब यह युद्ध शुरू हुआ था तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि युद्ध कुछ दिन से ज़्यादा चलेगा। पर 15 महीने से भी ज़्यादा समय बीत जाने के बावजूद दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है और उससे भी ज़्यादा लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन के कई शहर तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से रूस की शक्तिशाली आर्मी के सामने यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटी हुई है। इस युद्ध में अब तक कई मोड़ आ चुके हैं। ऐसा कहना गलत होगा कि रूस को इस युद्ध में नुकसान नहीं हुआ। रूस को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हो चुका है। पर यूक्रेन को इस युद्ध में काफी ज़्यादा नुकसान हुआ है। और अब रूस ने यूक्रेन को एक और बड़ा झटका दिया है।


रूस ने उड़ाया यूक्रेन का काखोवका बांध

पिछले कुछ दिन से इस बात की आशंका थी और अब आशंका सच्चाई में बदल चुकी है। रूस ने आज हमले में यूक्रेन के काखोवका बांध (Kakhovka Dam) को उड़ा दिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने इस बात की पुष्टि की है।


यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित

ज़ेलेन्स्की ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

काखोवका बांध के तबाह होने से खतरे की आशंका को देखते हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर मामले की गंभीरता और इससे निपटने के उपायों पर बातचीत की।

यह भी पढ़ें- इमरान खान पाकिस्तान के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से बड़ा खतरा! जानिए क्या है वजह