scriptरूस ने जापान के पास कुरील आइलैंड पर तैनात किया डिफेंस मिसाइल सिस्टम, बढ़ सकती है टेंशन | Russia deploys defence missile system on Kuril island near Japan | Patrika News

रूस ने जापान के पास कुरील आइलैंड पर तैनात किया डिफेंस मिसाइल सिस्टम, बढ़ सकती है टेंशन

locationनई दिल्लीPublished: Dec 06, 2022 02:47:33 pm

Submitted by:

Tanay Mishra

रूस ने हाल ही में एशिया में एक बड़ा कदम उठाया है। क्या है वो कदम? आइए जानते हैं।

russia_deploys_defense_missile_system_near_japan.jpg

Russia deploys defence missile system near Japan

रूस (Russia) ने हाल ही में एक बड़ा कदम उठाते हुए जापान (Japan) के पास स्थित कुरील आइलैंड (Kuril island) पर डिफेंस मिसाइल सिस्टम तैनात किया है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह एक मोबाइल कोस्टल डिफेंस मिसाइल सिस्टम (Mobile Coastal Defence Missile System) है और इसे रणनीति के तहत कुरील आइलैंड पर लगाया गया है। रूस के इस फैसले से जापान के साथ उसकी टेंशन बढ़ सकती है।


जापान करता है इस इलाके पर दावा

जापान कुरील आइलैंड पर लंबे समय से दावा करता है और इसे नॉर्थर्न टेरिटरिस कहता है। वहीँ रूस इसे कुरील आइलैंड कहता है और इसपर अपना दावा बताता है। वर्ल्ड वॉर-II के बाद सोवियत सेना ने इसे जापान से छीनते हुए इसपर कब्ज़ा कर लिया था।

russian_defense_missile_system.jpg


यह भी पढ़ें

Elon Musk ने Twitter ऑफिस में बनाए बेडरूम्स, वर्कर्स को मिलेगी देर रात तक काम करने की सुविधा

मिसाइल की है शानदार रेंज

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने जानकारी देते हुए बताया है कि कुरील आइलैंड पर तैनात किए गए डिफेंस मिसाइल सिस्टम में इस्तेमाल की जाने वाली मिसाइल की रेंज 500 किलोमीटर की है।

मिलिट्री कैंप किया गया स्थापित

रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि ही इसके लिए एक मिलिट्री कैंप भी लगाया गया है, जिसमें सैनिकों के लिए साल भर तक खाने-पीने और दूसरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

russian_defense_missile_system_1.jpg


जापान की प्रतिक्रिया

रूस के इस कदम पर जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी हिरोकाज़ु मात्सुनो (Hirokazu Matsuno) ने बयान देते हुए कहा है कि उनकी सरकार इस इलाके में रूस की सभी सैन्य गतिविधियों को मॉनिटर करेगी।

यह भी पढ़ें

Indonesia Earthquake: 6.2 तीव्रता के भूकंप से काँपा इंडोनेशिया, सुनामी का खतरा नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो