scriptIndonesia: 6.2 तीव्रता के भूकंप से फिर काँपा इंडोनेशिया, सुनामी का खतरा नहीं | Earthquake of Magnitude 6.2 hits Indonesia's East Java | Patrika News
एशिया

Indonesia: 6.2 तीव्रता के भूकंप से फिर काँपा इंडोनेशिया, सुनामी का खतरा नहीं

इंडोनेशिया के ईस्ट जावा में आज 6.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया है।

नई दिल्लीDec 06, 2022 / 01:26 pm

Tanay Mishra

earthquake-scale.jpg

Earthquake in Indonesia

इंडोनेशिया (Indonesia) के ईस्ट जावा (East Java) में आज मंगलवार, 6 दिसंबर को एक बार फिर भूकंप (Earthquake) का झटका महसूस किया गया है। यह भूकंप इंडोनेशिया के समयानुसार सुबह करीब 6:36 बजे आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.2 दर्ज की गई। पिछले एक महीने में इंडोनेशिया कई बार भूकंप के झटकों से दहल चुका है।


भूकंप का केंद्र

रिपोर्ट के अनुसार यह भूकंप सतह से करीब 10 किलोमीटर नीचे आया। इस बात की जानकारी इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी (Geophysics Agency) ने दी। यूरोप के मेडिटरेनीअन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (Mediterranean Seismological Centre) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की है। रिपोर्ट के अनुसार इस भूकंप में अब तक कोई बड़ा नुकसान दर्ज नहीं किया गया है।


https://twitter.com/hashtag/Indonesia?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw


यह भी पढ़ें

अफगानिस्तान के बल्ख राज्य में ब्लास्ट, पांच लोगों की मौत, चार घायल

सुनामी का खतरा नहीं

इंडोनेशिया के ईस्ट जावा में भूकंप की वजह से सुनामी (Tsunami) की आशंका पैदा हो गई थी। पर इंडोनेशियाई जियोफिज़िक्स एजेंसी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस भूकंप से सुनामी का कोई खतरा नहीं है। हालांकि एजेंसी ने पूरी स्थिति की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है।


tsunami_alert.jpg


इंडोनेशिया में भूकंप की बड़ी समस्या

पिछले एक महीने में इंडोनेशिया में कई बार भूकंप आ चुके हैं। 25 नवंबर को आए भूकंप में 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी और हज़ार से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे। इसमें कई इमारतें भी ढह गई थी। वहीँ कुछ दिन पहले आए भूकंप की वजह से इंडोनेशिया में ज्वालामुखी के फटने का मामला भी सामने आया था, जिससे भी भारी अफरा-तफरी फ़ैल गई थी। सिर्फ इंडोनेशिया ही नहीं, एशिया के अलग-अलग हिस्सों में पिछले कुछ महीनों में कई भूकंप के मामले दर्ज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें

Germany Knife Attack: स्कूल के पास हमले में दो लड़कियाँ हुई घायल, हमलावर गिरफ्तार



Home / world / Asia / Indonesia: 6.2 तीव्रता के भूकंप से फिर काँपा इंडोनेशिया, सुनामी का खतरा नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो