28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस में ईंधन की भारी किल्लत, अब दूसरे देश से तेल मंगाएंगे पुतिन, डीजल निर्यात पर भी पूरी तरह से रोक लगाने की तैयारी

Russia diesel export ban: रूस में ईंधन संकट गहरा गया है। रूसी नेता नोवाक ने डीजल निर्यात पर पूरी रोक और विदेश से ईंधन आयात का प्रस्ताव दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jun 28, 2026

Putin Ukraine Peace Talks, Russia Ukraine War, Vladimir Putin, Ukraine Peace Negotiations, Istanbul Agreement, Anchorage Peace Plan, Russia Ukraine Conflict,

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो - आईएएनएस)

रूस में तेल को लेकर हाहाकार मच गया है। यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रिफाइनरी प्लांट्स को भारी नुकसान पहुंचा है, जिसकी वजह से घरेलू बाजार में डीजल और पेट्रोल की कमी महसूस हो रही है।

इस बीच, रूस के डिप्टी प्रधानमंत्री अलेक्जेंडर नोवाक ने कहा है कि सरकार घरेलू बाजार को स्थिर करने के लिए डीजल निर्यात पर पूरी तरह रोक लगाने और जरूरत पड़ने पर विदेश से ईंधन आयात करने पर विचार कर रही है।

क्यों बढ़ गई है समस्या?

रूस के लिए यह कदम काफी अहम है क्योंकि देश पहले से ही पेट्रोल और जेट फ्यूल के निर्यात पर पाबंदी लगा चुका है। अब डीजल पर भी सख्ती की बात हो रही है, ताकि आम लोगों और ट्रांसपोर्ट को परेशानी न हो।

रूस की कई बड़ी रिफाइनरी पर यूक्रेन के हमले लगातार हो रहे हैं। इससे प्रोडक्शन घट गया है। गैसोलीन का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले करीब 25 प्रतिशत कम हो गया है। इससे घरेलू स्टॉक पर दबाव बढ़ा है। कुछ इलाकों खासकर क्रिमिया में पब्लिक सर्विस पर पाबंदियां लगानी पड़ी हैं।

पुतिन को क्या बताया गया?

डिप्टी पीएम ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक में बताया कि रिफाइनरी को पूरी क्षमता से चलाया जा रहा है। मरम्मत का समय भी कम कर दिया गया है और कुछ मेंटेनेंस को आगे बढ़ा दिया गया। फिर भी मांग बढ़ने से दिक्कत हुई है।

उन्होंने कहा कि पैनिक खरीदारी की वजह से डिमांड 20-30 प्रतिशत तक बढ़ गई है। सरकार अब डीजल निर्यात पर शॉर्ट टर्म बैन लगाने की सोच रही है।

यह रोक कुछ महीनों तक रह सकती है। अभी केवल प्रोड्यूसर्स को ही डीजल निर्यात करने की इजाजत है, लेकिन नया बैन सभी पर लागू हो सकता है।

किन देशों से तेल मंगाने की तैयारी?

वेदोमोस्ती अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, नोवाक की बैठक में ईंधन आयात का भी विकल्प रखा गया। चीन, साउथ कोरिया जैसे देशों से गैसोलीन आयात करने और इंपोर्ट ड्यूटी माफ करने पर चर्चा हो रही है। कीमतों को कंट्रोल करने के लिए सब्सिडी भी दी जा सकती है।

नोवाक ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सतर्क रहना जरूरी है। घरेलू बाजार में पर्याप्त स्टॉक है, खासकर डीजल का सरप्लस है, लेकिन सुरक्षा के लिए ये कदम उठाए जा रहे हैं।