
Russian drone strike on Ukraine (Photo - Social Media)
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहा युद्ध 3 साल से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी जारी है। दोनों देशों के बीच इस युद्ध की शुरुआत 24 फरवरी, 2022 को हुई थी और तब से यह युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रूसी सेना ने यूक्रेन को घेरते हुए हमला कर दिया था। पुतिन की योजना के अनुसार रूस कुछ दिन में ही युद्ध जो जीत लेता लेकिन ऐसा हुआ नहीं। लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। हालांकि इस युद्ध की वजह से अब तक भीषण तबाही मची है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। वहीं रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। इसी बीच रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया।
यूक्रेन की तरफ से रविवार को बताया गया कि रूस ने शनिवार को देर रात यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन अटैक किया। यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार रूस ने 273 ड्रोन भेजे जिनमें से 88 को मार गिराया गया और 128 बिना नुकसान पहुंचाए खुद ही निष्क्रिय हो गए। हमले में कीव सहित कई शहरों को निशाना बनाया गया।
जानकारी के अनुसार रूस के इस ड्रोन अटैक में एक महिला की मौत हो गई। इस हमले में कुछ लोग घायल भी हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ें- तारे के पास मिली जमी बर्फ, जगी धरती से बाहर जीवन होने की उम्मीदें
अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पिछले कुछ महीनों से इस युद्ध को खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं। आज ट्रंप रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति लोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) से बात करेंगे। ट्रंप ने खुद इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी थी। ट्रंप का पुतिन और ज़ेलेन्स्की से बात करने का उद्देश्य युद्ध-विराम पर चर्चा और इसके लिए दोनों को राज़ी करना होगा।
यह भी पढ़ें- भारत से सबसे पहले मान्यता चाहता है बलूचिस्तान, जानिए ऐसा होने पर पाकिस्तान को कैसे लगेगा झटका
Published on:
19 May 2025 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
