8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए तैयार, डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा, कहा- जेलेंस्की-पुतिन के रवैये से अटक रही बात

डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सम्मेलन में जेलेंस्की के साथ बैठक में कहा - पुतिन और जेलेंस्की दोनों का रवैया सख्त है, लेकिन यूक्रेन युद्ध जल्द खत्म हो सकता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jul 08, 2026

Birthright Citizenship, Donald Trump, US Supreme Court, US Citizenship, Trump Executive Order, 14th Amendment, America Citizenship Law, US Immigration News, Trump News, US Birthright Citizenship,

डोनाल्ड ट्रंप। (फाइल फोटो - आईएएनएस)

नाटो सम्मेलन के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की दोनों ही मुश्किल किरदार हैं, लेकिन दोनों पक्ष युद्ध खत्म करने के पक्ष में हैं। ट्रंप ने यह बात जेलेंस्की के बगल में बैठकर कही।

ट्रंप ने कहा- हमने बहुत सारे युद्ध सुलझाए हैं। इस युद्ध को मैंने सबसे आसान समझा था, लेकिन पुतिन का रवैया काफी सख्त है और यह आदमी भी सख्त है।

उन्होंने जेलेंस्की की तरफ इशारा करते हुए यह बात कही। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया जब यूक्रेन में रूस का हमला जारी है और हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं।

ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात

नाटो सम्मेलन में दोनों नेताओं की मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है। जेलेंस्की ने ट्रंप से सीधे अपील की कि वे युद्ध रोकने के लिए हर संभव कोशिश करें। उन्होंने कहा- मैं कुछ बहुत जरूरी बातें आपसे चर्चा करना चाहता हूं। मुझे पूरा भरोसा है कि आप इस युद्ध को रोकने के लिए सब कुछ करेंगे।

ट्रंप ने जवाब में शांति की उम्मीद जताई। उन्होंने दावा किया कि दोनों देश युद्ध समाप्ति चाहते हैं और बातचीत से रास्ता निकल सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भी कहा था कि यह युद्ध यूरोप का मुद्दा है और अमेरिका पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ रहा।

यूक्रेन युद्ध में नाटो की भूमिका

रूस-यूक्रेन युद्ध अब चौथे-पांचवें साल में पहुंच चुका है। लाखों लोग बेघर हो गए, हजारों लोग मारे गए और दुनिया भर में महंगाई बढ़ी। कई देश हथियार और मदद भेज रहे हैं, लेकिन ट्रंप की सरकार शांति वार्ता पर जोर दे रही है।

ट्रंप ने नाटो सहयोगियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कुछ देशों को खराब पार्टनर बताया और कहा कि नाटो को ज्यादा खर्च करना चाहिए। अंकारा में चल रहे इस सम्मेलन में यूक्रेन के अलावा सीरिया जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो रही है।

सेटेलमेंट पर अड़े ट्रंप

यूक्रेन को लेकर ट्रंप का फोकस जल्द सेटलमेंट पर है। उन्होंने कई युद्ध सुलझाने का जिक्र किया और कहा कि इस बार भी रास्ता निकलेगा। वहीं जेलेंस्की हथियारों की मदद, खासकर एयर डिफेंस सिस्टम की जरूरत पर बात कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि ट्रंप रूस पर दबाव बनाएं।