23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईरान युद्ध में साथ नहीं देने पर डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन से तोड़ दिए सारे संबंध, बोले- वे दौड़ते हुए वापस आएंगे

Donald Trump news: डोनाल्ड ट्रंप का स्पेन को लेकर सख्त रुख देखने को मिला है। नाटो में पैसे और साथ न देने पर अमेरिका ने स्पेन के साथ सारा व्यापार बंद करने का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jul 08, 2026

trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पेन के साथ सारे व्यापार संबंध तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने स्पेन को नाटो का बेकार साथी बताया है। साथ ही यह भी कहा कि अब अमेरिका इस देश से कोई लेन-देन नहीं चाहता।

ट्रंप ने जर्मन चांसलर से मुलाकात के दौरान साफ कहा- हम स्पेन के साथ सारा व्यापार बंद कर देंगे। हम स्पेन से कुछ लेना-देना नहीं चाहते। उन्होंने स्पेन पर आरोप लगाया कि यह देश नाटो में न तो पैसा देता है और न ही जिम्मेदारी निभाता है।

ट्रंप ने बताया कि स्पेन ने ईरान वाले मामले में अमेरिका को अपने सैन्य बेस इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी। उन्होंने कहा- स्पेन ने हमें निराश किया। वे 2 प्रतिशत तक भी नहीं देते जो तय है, 5 प्रतिशत तो दूर की बात है।

व्यापार युद्ध का खतरा

अमेरिका और स्पेन के बीच हर साल अरबों डॉलर का व्यापार होता है। ऑलिव ऑयल, वाइन, मशीनरी और पर्यटन जैसे क्षेत्र जुड़े हैं।

ट्रंप के इस फैसले से दोनों देशों की कंपनियां परेशान हैं। स्पेन की सरकार ने अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यूरोपीय संघ के दूसरे देश चिंतित नजर आ रहे हैं।

ट्रंप ने अपने अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्पेन से सारे संबंध खत्म कर दिए जाएं, यहां तक कि विजिट भी बंद कर दी जाएं। उन्होंने यह भी कहा- देखना, वे वापस दौड़ते हुए आएंगे।

NATO में स्पेन की भूमिका पर सवाल

ट्रंप लंबे समय से नाटो देशों पर दबाव डाल रहे हैं कि वे ज्यादा खर्च करें। उनका कहना है कि अमेरिका अकेला सब कुछ नहीं संभाल सकता। स्पेन इस मामले में सबसे पिछड़ा हुआ देश माना जा रहा है।

इस दौरान ट्रंप ने इटली की तारीफ की लेकिन स्पेन को 'वेस्टेड कॉज' यानी बेकार बताया। यह बयान ऐसे समय आया है जब ईरान मुद्दे पर तनाव चल रहा है। कई यूरोपीय देश इस बात से हैरान हैं कि ट्रंप सहयोगी देश के साथ इतना सख्त रुख अपना रहे हैं।

इस प्रकरण के बाद बाजारों में भी नकारात्मक असर दिख रहा है। बता दें कि ईरान को लेकर भी ट्रंप ने साफ कह दिया है कि उनसे डील खत्म हो गई है। ताजा ऐलान के बाद दुनिया भर में तेल के दाम फिर से चढ़ गए हैं।