8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, ‘ईरान के साथ अब कोई डील नहीं’, ईरानी नेताओं को बताया- बीमार लोग

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अब ईरान के साथ कोई डील नहीं होगी। उन्होंने ईरानी नेताओं को बीमार लोग बताया और कहा कि बातचीत में समय बर्बाद हो रहा है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Jul 08, 2026

trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

No More Deals With Iran: भारत और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ अब कोई समझौता नहीं बचा है और अमेरिका तेहरान के साथ बातचीत में समय बर्बाद नहीं करेगा। उन्होंने ईरानी नेताओं को बीमार मानसिकता वाले लोग बताया। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब ईरान की ओर से बहरीन और कुवैत में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले का दावा किया गया है।

NATO सम्मेलन में ट्रंप ने ईरानी नेताओं को बताया बीमार लोग

तुर्किये में आयोजित नाटो (NATO) सम्मेलन की शुरुआत के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने ईरान पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज में जहाजों को निशाना बनाकर युद्धविराम का उल्लंघन किया है। जब ट्रंप से ईरान के साथ हुए समझौते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि यह खत्म हो गया है। ट्रंप ने कहा कि वह अब तेहरान के साथ कोई और बातचीत नहीं करना चाहते है। डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी नेताओं को बीमाल लोग भी बताया।

ट्रंप बोले- बातचीत में समय बर्बाद हो रहा

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत करके अपना समय बर्बाद कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब कूटनीतिक रास्ते से आगे बढ़ने की बजाय सख्त रुख अपनाने की जरूरत है। ट्रंप ने कहा कि हमें उनका कैंसर दूर करना है। और आप जानते हैं कि आप क्या करते हैं, आपको कैंसर को जल्दी खत्म करना होगा। और मुझे ऐसा ही लगता है। इस बयान से साफ संकेत मिला कि अमेरिकी प्रशासन अब ईरान के प्रति पहले की तुलना में कहीं अधिक आक्रामक नीति अपना सकता है।

ईरान ने अमेरिका पर किया पलटवार

ट्रंप का बयान ऐसे समय आया है जब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। ईरान ने इन हमलों को अमेरिका द्वारा उसके खिलाफ की गई सैन्य कार्रवाई का जवाब बताया है। इन घटनाओं के बाद खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है तथा युद्धविराम के टिके रहने पर भी सवाल उठने लगे हैं।

होर्मुज से बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव

अमेरिका ने आरोप लगाया कि ईरान ने होर्मुज से गुजर रहे व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाया। इसके जवाब में अमेरिका ने ईरान पर सैन्य कार्रवाई की। इसके बाद ईरान ने बहरीन और कुवैत में अमेरिकी ठिकानों पर जवाबी हमले करने का दावा किया। इन घटनाओं ने दोनों देशों के बीच पहले से लागू युद्धविराम को गंभीर खतरे में डाल दिया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस बढ़ते तनाव पर नजर रखी जा रही है, क्योंकि होर्मुज दुनिया के सबसे अहम तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है।