1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूस ने यूक्रेन के 5 फ्यूल स्टेशनों पर बरसाए ड्रोन, एक महिला की मौत और दो घायल

Russia-Ukraine War Update: रूस ने यूक्रेन के पांच फ्यूल स्टेशनों पर रातभर ड्रोन हमला किया। जिसमें एक महिला की मौत और दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 01, 2026

Russia-Ukraine War Update

रूस ने यूक्रेन के पांच फ्यूल स्टेशनों पर रातभर ड्रोन से किया हमला (इमेज सोर्स: NOELREPORTS एक्स स्क्रीनशॉट)

Russia-Ukraine War Latest Update: रूस और यूक्रेन के बीच जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन हमले हो रहे हैं। कभी रसिया अटैक कर रहा है तो कभी यूक्रेन जवाबी कार्रवाई कर रहा है। बीती रात रूस ने यूक्रेन के फ्यूल स्टेशनों को निशाना बनाया। रातभर हुए ड्रोन हमलों में एक महिला की जान चली गई। जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक, हमले में सिर्फ फ्यूल स्टेशनों पर सिर्फ हमला नहीं हुआ। बल्कि खेरसॉन में एक यात्री बस पर भी अटैक हुआ।

5 फ्यूल स्टेशनों पर हमला

‘द स्टार’ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी निप्रॉपेट्रोव्स्क क्षेत्र के गवर्नर ओलेक्सांद्र हंजहा ने बताया कि रूस ने रातभर में पांच रिटेल फ्यूल स्टेशनों पर ड्रोन हमले किए। इन हमलों में एक महिला की मौत हो गई। दो अन्य घायल हो गए।

उनके मुताबिक हमले के बाद सभी पांच फ्यूल स्टेशनों पर आग लग गई। कई जगह उपकरण और अन्य सामान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि हाल के दिनों में फ्यूल स्टेशनों पर रूस के हमले लगातार बढ़े हैं। जापोरिज्जिया, सुमी, खार्किव और निप्रॉपेट्रोव्स्क जैसे फ्रंटलाइन इलाकों में लगभग रोज ड्रोन हमले हो रहे हैं।

हमले के बाद बढ़ा तनाव

वहीं हमले के बाद यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के सलाहकार सेरही बेस्क्रेस्टनोव का कहना है कि रूस का उद्देश्य फ्रंटलाइन के सभी फ्यूल स्टेशनों को निशाना बनाना है। उनका आरोप है कि इन हमलों का सैन्य आपूर्ति पर कोई खास असर नहीं पड़ता। इसका मकसद सिर्फ आम लोगों में डर और दहशत फैलाना है। लगातार बढ़ते ड्रोन हमलों ने युद्ध को और भी गंभीर बना दिया है। जवाबी कार्रवाई की जाएगी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने दिया जवाब… कर दिया अटैक

रूस के हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति ने एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि यूक्रेन ने रूस के अंदर तक हमला किया है। इस बार यूक्रेनी ड्रोन रूस के ऊफा शहर की एक बड़ी तेल रिफाइनरी तक पहुंचे हैं। यह रिफाइनरी रूस में लुब्रिकेंट बनाने वाली प्रमुख इकाइयों में से एक है। यह जगह युद्ध की फ्रंटलाइन से करीब 1,300 किलोमीटर दूर है।

उन्होंने आगे बताया कि यूक्रेन ने पेन्जा क्षेत्र में भी एक अहम सैन्य औद्योगिक केंद्र को निशाना बनाया। यूक्रेन का कहना है कि इस केंद्र में मिसाइलों के लिए जरूरी पुर्जे बनाए और विकसित किए जाते हैं। इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले के लिए करता है। यह ठिकाना फ्रंटलाइन से लगभग 600 किलोमीटर दूर है।

यूक्रेन ने कहा कि वह रूस के खिलाफ अपनी लंबी दूरी तक हमला करने की क्षमता लगातार बढ़ा रहा है। उसका कहना है कि ये हमले रूस की कार्रवाई का जवाब हैं। यूक्रेन ने दोहराया कि वह शांति चाहता है, लेकिन इसके लिए रूस को युद्ध खत्म करना होगा।