
Russian Model Gretta Vedler Dead Body Found In Suitcase Who Criticized Vladimir Putin
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध रुकने के नाम नहीं ले रहा है। 22 दिन बीत चुके हैं, लेकिन जंग अब भी जारी है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करने वाली खूबसूरत मॉडल ग्रेट वेडलर (Russian Model Gretta Vedler) का शव एक सूटकेस से मिला है। 23 वर्षीय ग्रेटा लंबे समय से लापता थीं। लेकिन उनका सोशल मीडिया अकाउंट चल रहा था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा था कि वो जिंदा है, लेकिन इस बीच उनकी डेड बॉडी सूटकेस में मिलने से हड़कंप मच गया।
ग्रेटा पहली बार सुर्खियों में तब आई थीं, जब उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को साइकोपैथ (मनोरोगी) कह डाला था। ग्रेटा ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को सोशल मीडिया पर 'मनोरोगी' कहते हुए पोस्ट किया था।
यह भी पढ़ें - जंग जीतने के लिए क्या कर सकते हैं रूसी राष्ट्रपति, पूर्व करीबी महिला जासूस 'आलिया' ने खोले राज
अंग्रेजी अखबार फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल ग्रेटा वेडलर की हत्या उनके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड दिमित्री कोरोविन (Dimitry Korovin) ने की है। कोरोविन ने ग्रेटा को गला घोंटकर मारा और फिर शव को सूटकेस में भरकर कार की डिक्की में डाल दिया।
कोरोविन ने कुबूल किया जुर्म
कोरोविन ने अपना जुर्म खुद कुबूल किया। उन्होंने बताया कि वो ग्रेटा वेडलर को 300 मील दूर ड्राइव करके रूस के लिपेट्स्क में ले गया था, जहां उसने ग्रेटा के शव को सूटकेस में डालकर गाड़ी की डिक्की में लावारिस छोड़ दिया।
इस वजह से की हत्या
कोरोविन ने बताया कि उसने आखिर क्यों अपने गर्लफअरैंड की हत्या की। कोरोविन के मुताबिक दोनों के बीच पैसों को लेकर कुछ विवाद हुआ था। दिमित्री कोरोविन ने ग्रेटा को इसीस पैसों के विवाद के चलते मौत के घाट उतार दिया।
तीन रातों तक शव के साथ सोया
कोरोविन ने ये भी कहा कि, उसकी मौत के पीछे पुतिन को लेकर दिए बयान का कोई लेना देना नहीं है। इस हत्या और ग्रेटा की राजनैतिक बयानबाजी से संबंध नहीं है। कोरोविन ने जांच अधिकारियों को बताया कि वह तीन रातों तक एक होटल के कमरे में ग्रेटा के शव के साथ सोया था।
बॉयफ्रैंड करता था सोशल मीडिया पेज को अपडेट
ग्रेटा की मौत के बाद कोरोविन उसका सोशल मीडिया पेज अपडेट करता था, ताकि किसी को उसके मरने या फिर गायब होने का शक नहीं हो।
कोरोविन की निशानदेही पर ग्रेटा की लाश भी बरामद हो गई। यूक्रेन के साथ जारी जंग (Russia Ukraine War) के बीच रूसी मॉडल ग्रेटा की लाश (Russian Model) मिलने से कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं।
दरअसल, रूसी मॉडल ने एक साल पहले राष्ट्रपति पुतिन की खुलेआम आलोचना की थी, जिसके बाद से ही वह लापता थी। हालांकि, अब उसकी लाश मिल गई है और हत्यारे ने भी अपना जुर्म कुबूल कर लिया है।
यह भी पढ़ें - यूक्रेन से जंग में पुतिन का पैंतरा, इस्तेमाल कर रहा खूबसूरत महिलाओं की 'रेड लिपस्टिक' आर्मी!
Updated on:
18 Mar 2022 07:55 am
Published on:
17 Mar 2022 04:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
