9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्लासगो में भीषण आग के बाद रेलवे स्टेशन बंद, इमारत खाक, ट्रेन सेवाएं ठप, देखें तबाही का खौफनाक मंजर

Train Station: ग्लासगो सेंट्रल स्टेशन के पास एक वेप शॉप में भीषण आग लगने से 1851 की एक ऐतिहासिक इमारत पूरी तरह ढह गई है। इसके कारण स्कॉटलैंड का सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MI Zahir

Mar 09, 2026

Glasgow Central Station Scotland Fire

स्कॉटलैंड के ग्लासगो सेंट्रल स्टेशन पर आग लग गई। (फोटो: AI)

Scotland: स्कॉटलैंड के सबसे बड़े शहर ग्लासगो (Scotland) में एक बेहद भयानक हादसा हुआ है, जिसने आम जनजीवन और यातायात को पूरी तरह से ठप कर दिया है। ग्लासगो सेंट्रल स्टेशन (Glasgow Central Station) के ठीक बगल में स्थित एक 175 साल पुरानी और ऐतिहासिक चार मंजिला इमारत में भीषण आग (Scotland Fire) लग गई। यह आग इतनी भयंकर थी कि इमारत का पुराना गुंबद भरभरा कर गिर गया। 1851 में बनी इस शानदार विक्टोरियन इमारत का अब सिर्फ बाहरी ढांचा (Historic Building Collapse) ही खड़ा बचा है। आग लगने की शुरुआत यूनियन स्ट्रीट पर मौजूद एक ई-सिगरेट की दुकान 'वेप शॉप' (Vape Shop Blaze) से हुई। रविवार दोपहर को भड़की इस आग ने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग के धुएं और खतरे को देखते हुए स्कॉटलैंड के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन, 'ग्लासगो सेंट्रल स्टेशन' को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। नेशनल रेल नेटवर्क के अनुसार, इस आग के कारण दर्जनों ट्रेन सेवाएं रद्द (Train Disruption) कर दी गई हैं, जिससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों से अपनी सुरक्षा करने की अपील (Scotland Fire)

इस दर्दनाक घटना पर स्कॉटलैंड के प्रथम मंत्री जॉन स्विनी ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपातकालीन सेवाओं और फायर फाइटर्स का आभार जताते हुए लोगों से अपनी सुरक्षा करने की अपील की है। लेबर पार्टी के नेता पॉल स्वीनी ने इस तबाही को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान हुई बमबारी (ब्लिट्ज) जैसा बताया। वहीं, स्थानीय निवासी एम्मा रीड ने कहा, "यह देखना बेहद दुखद है, यह हमारे शहर की एक बहुत ही प्रतिष्ठित इमारत थी।" इस इमारत में मौजूद प्रसिद्ध 'सेक्सी कॉफी' कैफे और अन्य छोटे व्यवसायों के मालिकों ने भी अपनी जीवन भर की कमाई जलकर खाक होने पर गहरा दुख जताया है।

दर्जनों गाड़ियां और 60 फायर फाइटर आग बुझाने में जुटे (Glasgow Central Station)

राहत की बात यह है कि इस भीषण अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति की जान जाने या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। स्कॉटिश फायर एंड रेस्क्यू सर्विस की दर्जनों गाड़ियां और लगभग 60 फायर फाइटर आग बुझाने और मलबे को ठंडा करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने पास की नदी से पानी का उपयोग करके आग पर काफी हद तक काबू पा लिया है। हालांकि, रेल अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ग्लासगो सेंट्रल स्टेशन कम से कम सोमवार और संभवतः मंगलवार तक बंद रहेगा, जब तक कि क्षतिग्रस्त इमारत की पूरी तरह से सुरक्षा जांच नहीं हो जाती।