
ईरान के हमले के बाद बदहाल अबू धाबी। (फोटो: AI)
Escalation: मध्य पूर्व (Middle East Crisis) में ईरान और इजरायल के बीच पिछले 10 दिनों से जारी खूनी संघर्ष अब एक विनाशकारी क्षेत्रीय युद्ध में बदल चुका है, जिसकी दहशत अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तक पहुंच गई है। इस युद्ध में अमेरिका के सीधे तौर पर शामिल होने के बाद से हालात इतने बेकाबू हो गए (US Military Intervention) हैं कि अब ईरान ने पलटवार करते हुए इजरायल के साथ-साथ खाड़ी देशों को भी निशाना बनाना (Iran Israel War) शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में ईरान ने यूएई की राजधानी अबू धाबी पर एक बेहद खतरनाक ड्रोन और मिसाइल हमला किया है। आसमान से बरसी इस तबाही और जोरदार धमाकों से पूरा अबू धाबी शहर सहम उठा है और हर तरफ दहशत का माहौल है। ईरान के इस सीधे हमले ने अबू धाबी में रहने वाले लाखों प्रवासियों, विशेषकर भारतीयों की रातों की नींद उड़ा दी है।
इजरायल सिर्फ ईरान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उसने लेबनान की राजधानी बेरूत में भी भारी बमबारी की है। दूसरी तरफ, ईरान भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। उसने पलटवार करते हुए इजरायल और खाड़ी देशों पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। ईरान द्वारा दागी गई एक मिसाइल के कारण इजरायल में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस खौफनाक हमले की चपेट में आकर मलबे में दबने से दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की पुष्टि हुई है। हालात की गंभीरता और स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए, प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसी सुरक्षा खतरे को देखते हुए, अबू धाबी स्थित भव्य BAPS हिंदू मंदिर को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।
जनसांख्यिकीय आंकड़ों के अनुसार, पूरे यूएई में वर्तमान में लगभग 43 लाख से अधिक भारतीय रहते हैं। इनमें से अकेले अबू धाबी में करीब 7 लाख भारतीय निवास करते हैं। अबू धाबी में रहने वाले इन भारतीयों में एक बहुत बड़ी आबादी (कई लाखों की संख्या में) हिंदू समुदाय की है। ध्यान रहे कि BAPS हिंदू मंदिर की, जिसे हमले के बाद ऐहतियातन बंद किया गया है, तो यह पूरे मध्य पूर्व (Middle East) का पहला पारंपरिक हिंदू पत्थर का मंदिर है। 27 एकड़ में फैले इस ऐतिहासिक और भव्य मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 फरवरी 2024 को इसका भव्य उद्घाटन किया था। महज दो साल पहले खुले इस आस्था के बड़े केंद्र के बंद होने और शहर में मिसाइलें गिरने से वहां रह रहे पूरे भारतीय और हिंदू समुदाय में भारी खौफ पैदा हो गया है।
इस युद्ध की आंच अब केवल ईरान और इजरायल तक सीमित नहीं रही है, बल्कि आस-पास के अरब देश भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की राजधानी अबू धाबी में एक बड़ा ड्रोन अटैक हुआ है, जिसमें दो लोगों के मलबे में दब कर घायल होने की सूचना है। इसके अलावा, बहरीन के मामीर में ईरान ने हमला किया है और वहां की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी के पास धुएं का भारी गुबार देखा गया है। सऊदी अरब ने भी अपनी ओर आ रहे एक संदिग्ध ड्रोन को बीच हवा में ही नष्ट (इंटरसेप्ट) कर दिया है।
हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि अब इस बात का डर सताने लगा है कि कहीं यह युद्ध तीसरे विश्व युद्ध (World War 3) का रूप न ले ले। पूरे विश्व की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि अमेरिका और अन्य वैश्विक शक्तियां इस संकट को रोकने के लिए क्या कदम उठाती हैं।
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस बढ़ते युद्ध के वैश्विक और आर्थिक प्रभावों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। सऊदी अरब ने अपनी संप्रभुता और सुरक्षा का हवाला देते हुए ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि वह उनके हवाई क्षेत्र और सीमा का सम्मान करे।
इस युद्ध का सबसे बड़ा खतरा ईरान के परमाणु हथियार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका अब ईरान के परमाणु भंडारों को सुरक्षित करने या उन पर कब्जा करने की संभावनाओं पर गंभीरता से विचार कर रहा है ताकि किसी बड़े विनाश को टाला जा सके।
युद्ध के भीषण रूप लेने के बाद जापान ने मिडिल-ईस्ट में फंसे अपने सभी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है।
ओमान के मस्कट एयरपोर्ट पर सुरक्षा कारणों से प्राइवेट जेट्स की आवाजाही को तुरंत प्रभाव से सीमित कर दिया गया है।
सुरक्षा के मद्देनजर अबू धाबी स्थित भव्य BAPS हिंदू मंदिर को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है।
खाड़ी देशों में युद्ध का सीधा असर कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़ रहा है। सऊदी अरामको ने अब स्पॉट टेंडर (Spot Tender) पर तेल बेचने का फैसला किया है।
युद्ध के कारण भविष्य में पैदा होने वाले वैश्विक ऊर्जा संकट और तेल की कमी को देखते हुए, बांग्लादेश ने अभी से बिजली बचाने के लिए अपने यहां की सभी यूनिवर्सिटीज को बंद कर दिया है।
Published on:
09 Mar 2026 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
