अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस को नरसंहार का मास्टरमाइंड बताते हुए उन पर हिंदुओं सहित अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। शेख हसीना ने कहा कि मौजूदा सरकार अल्पसंख्यकों की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। उनके देश में हिंदुओं, बौद्धों और ईसाइयों को निशाना बनाया जा रहा है। कई चर्च और मंदिरों पर हमले किए गए हैं। इस्कॉन पर हमला किया गया। विरोध हुआ तो संतों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि अल्पसंख्यकों पर हमले क्यों किए जा रहे हैं? लोगों को अब न्याय पाने का अधिकार भी नहीं रहा।