बांग्लादेश (Bangladesh) में राजनीतिक उथलपुथल अभी थमी नहीं है। पिछले साल 5 अगस्त को शेख हसीना (Sheikh Hasina) को पीएम पद के साथ ही बांग्लादेश भी छोड़ना पड़ा था। तभी से वह अपनी बहन शेख रेहाना (Sheikh Rehana) के साथ भारत (India) में केंद्रीय सरकार की शरण में रह रही हैं। शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ने के बाद देश में तख्तापलट हो गया और मुहम्मद यूनुस (Muhammad Yunus) के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनी। हालांकि इसके बावजूद देश में हालात सुधरे नहीं और अमेरिकी आर्थिक सहायता के बंद होने से बांग्लादेश में स्थिति काफी खराब हो गई है। इतना ही नहीं, देश में फिर एक बार तख्तापलट की अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐसे में शेख हसीना एक बार फिर से एक्टिव हो गई हैं। शेख हसीना, यूनुस पर निशाना साधने से भी पीछे नहीं हट रही और एक बार फिर पूर्व बांग्लादेशी पीएम ने ऐसा ही किया है।