रूस के इस हमले की दुनियाभर के कई नेताओं ने निंदा की, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) भी शामिल हैं। ट्रंप ने इस हमले को एक भयानक घटना बताया। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें बताया गया कि यह एक गलती थी, लेकिन इसके बावजूद ट्रंप ने कहा कि जो भी हुआ वो एक भयानक घटना थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को रुकवाने के लिए ट्रंप, दोनों देशों के संपर्क में हैं।