
प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (फोटो- IANS)
ब्रिटेन के ओल्डबरी कस्बे में 20 साल की एक सिख महिला के साथ हैवानियत हुई है। दो पुरुषों ने महिला के साथ बलात्कार किया है।
साथ ही, उन्होंने महिला पर नस्लवादी टिप्पणियां भी कीं हैं। हैवानों ने बलात्कार के बाद सिख महिला से कहा कि 'अपने देश वापस चले जाओ'।
यह घटना पिछले मंगलवार की बताई जा रही है। दोनों बदमाशों ने सुबह करीब 8:30 बजे ओल्डबरी में टेम रोड के पास महिला के साथ बलात्कार किया। अब पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
पुलिस ने हमलावरों का पता लगाने में मदद की भी अपील की है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पुलिस हमलावरों को खोजने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
बर्मिंघम लाइव की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों संदिग्ध 'श्वेत पुरुष' हैं। एक आरोपी का सिर मुंडा हुआ था। उसने डार्क कलर की स्वेटशर्ट पहनी थी। जबकि दूसरा संदिग्ध ग्रे रंग की टी-शर्ट पहने था।
इस घटना से लंदन में सिख समुदाय के बीच काफी रोष है। इसे खास समुदाय पर निशाना साधकर किया गया हमला भी माना जा रहा है। इस बीच, पुलिस ने सिख समुदाय को सख्त कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है।
पुलिस ने कहा कि लोगों का गुस्सा जायज है। आगे इस तरह की घटना न हो, इसके लिए इलाके में गश्ती बढ़ाने का काम करेंगे। उधर, ब्रिटिश सांसद प्रीत कौर गिल ने इस घटना की कड़ी निंदा की है।
सांसद ने कहा कि ब्रिटेन में बीते कुछ दिनों में खुलेआम नस्लवाद की घटना का बढ़ना बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत घटिया कृत्य था। इसे नस्लीय रूप से भड़काई गई घटना के रूप में देखा जा रहा है।
सांसद ने कहा कि अपराधियों ने पीड़िता को ब्रिटेन की निवासी नहीं समझा। जबकि वह यहीं की है। हमारी सिख कम्युनिटी और हर कम्युनिटी को सुरक्षित, सम्मानित और मूल्यवान महसूस करने का अधिकार है। नस्लवाद और स्त्रीद्वेष की कोई जगह न ओल्डबरी में है और न ही ब्रिटेन के किसी हिस्से में।
बता दें कि करीब एक महीने पहले वूल्वरहैम्प्टन में एक रेलवे स्टेशन के बाहर तीन किशोरों ने दो बुजुर्ग सिख पुरुषों पर हमला किया था। उन्हें जमीन पर गिराकर एक हमलावर ने बार-बार लातें मारीं थीं।
Published on:
13 Sept 2025 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
