13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Natalie Dau: गर्मी से पिघल गए जूते, फिर भी 52 साल की महिला ने 12 दिन में लगाई 1000 किमी दौड़

भीषण गर्मी और कूल्हे की गंभीर चोट का सामना करने के बावजूद दाऊ रोज दो मैराथन (84 किमी) के बराबर दौड़ीं। गर्मी इतनी तेज थी कि उनके जूते पिघल गए। उनकी यात्रा सिंगापुर में पूरी हुई। उनके नाम सिंगापुर में सबसे तेज 1,000 किमी थाईलैंड-सिंगापुर अल्ट्रामैराथन का रेकॉर्ड दर्ज हो गया।

less than 1 minute read
Google source verification
Singapore woman ran 1000 km in 12 days

Natalie Dau

Natalie Dau: सिंगापुर की नताली दाऊ (52) नाम की अल्ट्रामैराथनर ने थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर में सिर्फ 12 दिन में 1,000 किलोमीटर दौडक़र उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। भीषण गर्मी और कूल्हे की गंभीर चोट का सामना करने के बावजूद नताली दाऊ रोज दो मैराथन (84 किमी) के बराबर दौड़ीं। गर्मी इतनी तेज थी कि उनके जूते पिघल गए। उनकी यात्रा सिंगापुर में पूरी हुई। उनके नाम सिंगापुर में सबसे तेज 1,000 किमी थाईलैंड-सिंगापुर अल्ट्रामैराथन का रेकॉर्ड दर्ज हो गया। उन्हें सबसे तेज गति से मलेशिया प्रायद्वीप को पैदल पार करने के लिए गिनीज वल्र्ड रेकॉर्ड्स से प्रमाण पत्र का इंतजार है।

नताली दाऊ (Natalie Dau) ने कहा, मुझे खेल की चुनौतियां पसंद हैं, इसकी सहजता पसंद है, लेकिन निराशा के पल पसंद नहीं, जो अक्सर आते रहते हैं। उन्होंने कहा, चाहे आप पहले स्थान पर आएं या आखिरी, कोई फर्क नहीं पड़ता। यही बड़ी बात है कि आपने कुछ ऐसा किया है, जो लगभग अलौकिक है।

वैश्विक चैरिटी के लिए Natalie Dau ने जुटाए 50,000 डॉलर

दाऊ (Natalie Dau) की दौड़ ने वैश्विक चैरिटी जीआरएलएस के लिए 50,000 डॉलर (करीब 41.77 लाख रुपए) से ज्यादा की राशि जुटाई। जीआरएलएस खेलों में महिलाओं को बढ़ावा देती है। उसका मकसद उनके नेतृत्व कौशल को विकसित करना है।

दूसरों को प्रेरणा...

दाऊ को उम्मीद है कि उनकी यात्रा दूसरों को, खासतौर से महिलाओं और बुजुर्गों को अपनी सीमाओं को चुनौती देने के लिए प्रेरित करेगी। दौड़ के दौरान दाऊ ने रोज रात को वॉयस मैसेज के जरिए अपने समर्थकों को अपडेट रखा, अपनी जीत और संघर्ष को साझा किया। उनकी टीम ने उन्हें जरूरी सहायता प्रदान की।

ये भी पढ़ें- Ernesto Che Guevara: लाखों पोस्टर ब्वॉय देखे होंगे…क्या इन्हें जानते हैं आप, जानिए इनसे जुड़े रोचक तथ्य