
South Korea witnessing decline in child birth rate
दुनिया के कई देशों में इस समय एक बड़ी समस्या देखने को मिल रही है। यह समस्या है जन्म दर में गिरावट। कई देशों में पिछले कुछ साल में जन्म दर में काफी गिरावट आई है और यह चिंता का विषय बन चुकी है। कई देशों में इस वजह से काफी परेशानी भी हो रही है। साउथ कोरिया (South Korea) भी इन देशों में से एक है। साउथ कोरिया में जन्म दर में भारी गिरावट आई है।
सबसे कम प्रजनन दर
साउथ कोरिया इस समय दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर से जूझ रहा है। देश की सरकार के लिए यह बात चिंता का विषय बन गई है।
बच्चे पैदा करने से कतरा रही हैं महिलाएं
साउथ कोरिया में महिलाएं बच्चे पैदा करने से कतरा रही हैं। इससे देश की जन्म दर में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है।
किस वजह से घट रही है जन्म दर?
साउथ कोरिया में जन्म दर के घटने का कारण है कॉस्ट ऑफ लिविंग का बढ़ना। इस वजह से महिलाएं बच्चे पैदा करने को प्राथमिकता नहीं दे रही हैं।
सरकारी प्रोत्साहन भी नहीं कर रहे काम
साउथ कोरिया में सरकार भी लोगों को ज़्यादा बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहन दे रही हैं। लेकिन इसके सकारात्मक नतीजें नहीं मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- अबू धाबी के हिंदू मंदिर में सामान्य जनता के दर्शन के लिए आज से खुले द्वार
Published on:
01 Mar 2024 03:14 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
