World's Heaviest Kidney Stone: श्रीलंका में हाल ही में डॉक्टरों का सामने एक ऐसा मामला आया जैसा उनके सामने पहले कभी नहीं आया था। श्रीलंका के डॉक्टरों को एक आदमी की किडनी में अब तक का सबसे भारी स्टोन मिला। क्या था उस स्टोन का वजन और श्रीलंकाई डॉक्टरों ने क्या किया? आइए जानते हैं।
मेडिकल साइंस में अक्सर ही कुछ न कुछ ऐसा होता है जिससे सभी अचंभे में पड़ जाते हैं। जो दूसरी चीज़ों से बिल्कुल अलग होता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में श्रीलंका (Sri Lanka) में हुआ। श्रीलंका में हाल ही में एक आदमी की किडनी में स्टोन मिला। अब आप सोचेंगे, इसमें अलग क्या है? किडनी में स्टोन के मामले तो दुनियाभर में देखे जाते हैं और इसमें कुछ हटकर भी तो नहीं है। पर श्रीलंका में हाल ही में सामने आया किडनी स्टोन का मामला बिल्कुल अलग है। क्योंकि डॉक्टरों को जो किडनी स्टोन मिला, वो दुनिया का अब तक का सबसे भारी किडनी स्टोन निकला।
801 ग्राम का किडनी स्टोन
श्रीलंका में हाल ही में एक आदमी की किडनी में 801 ग्राम का स्टोन मिला। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। पढ़कर आपको हैरानी ज़रूर हुई होगी और यह ख्याल भी आया होगा कि ऐसा कैसे हो सकता है, पर ऐसा हुआ है और यह पूरी तरह से सच है। 801 ग्राम का किडनी स्टोन। यह किडनी स्टोन अब तक का सबसे बड़ा किडनी स्टोन निकला। इस किडनी स्टोन की लंबाई करीब 13.372 सेंटीमीटर थी। यह एक केले जितना लंबा था और ग्रेपफ्रूट की साइज़ का था।
डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक निकाला सबसे बड़ा किडनी स्टोन
श्रीलंका के आर्मी डॉक्टर्स ने भी जब यह मामला देखा तो हैरान रह गए। एक 62 साल के आदमी की किडनी में उन्हें यह स्टोन मिला। डॉक्टरों को शुरू में इस किडनी स्टोन को देखकर हैरानी ज़रूर हुई, पर उन्होंने सफलतापूर्वक इस किडनी स्टोन को उस आदमी की किडनी से बाहर निकाल लिया। यह मामला 1 जून का है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में मना होली का जश्न, देखें वीडियो
बने दो नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
इसके साथ ही इस किडनी स्टोन के नाम दो नए गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हो गए। एक सबसे भारी किडनी स्टोन होने का और दूसरा सबसे लंबा किडनी स्टोन होने का। इससे पहले सबसे लंबे किडनी स्टोन का रिकॉर्ड 2004 में भारत में बना था, जब एक व्यक्ति की किडनी से 13 सेंटीमीटर का किडनी स्टोन निकला था और दूसरा रिकॉर्ड पाकिस्तान में 2008 में 620 ग्राम के किडनी स्टोन के निकलने के साथ बना था।
यह भी पढ़ें- चीन में बढ़ी बेरोजगारी, 20.8% युवाओं के पास नहीं है नौकरी