29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी में मना होली का जश्न, देखें वीडियो

Holi Celebrations In Pakistan: होली हिंदुओं के सबसे मुख्य त्यौहारों में से एक है। पर इसे सिर्फ भारत में ही नहीं मनाया जाता, बल्कि भारत की तर्ज पर दूसरे कई देशों में भी मनाया जाता है। हाल ही में पाकिस्तान में होली का जश्न मनाया गया और इसका वीडियो भी सामने आया।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jun 15, 2023

holi_celebrations_in_pakistan.jpg

Holi celebrations in pakistan

हिंदुओं के त्यौहारों में रंग-बिरंगी होली (Holi) का भी अलग ही मज़ा है। पूरे देश में हर साल बड़ी धूमधाम से होली मनाई जाती है। भारत में होली के जश्न का असर है कि दुनिया के दूसरे कई देशों में भी अब होली का त्यौहार मनाया जाने लगा है। हालांकि दूसरे देशों में होली का यह त्यौहार भारत के साथ नहीं, बल्कि अलग समय पर भी मनाया जाता है। इसी तरह से होली का जश्न हाल ही में पाकिस्तान (Pakistan) में भी मनाया गया।


पाकिस्तान की यूनिवर्सिटी पर चढ़ा होली का रंग

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी पर होली का रंग चढ़ा हुआ है। पाकिस्तान के इस्लामाबाद शहर में स्थित Quaid-i-Azam यूनिवर्सिटी, जो एक स्टेट फंडेड यूनिवर्सिटी है, में होली का जश्न मनाया गया। इस यूनिवर्सिटी में होली का जश्न 12 जून को मनाया गया। होली के इस जश्न में यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने जमकर रंगों के साथ मस्ती की और एक-दूसरे के साथ धूमधाम से होली मनाई।


यह भी पढ़ें- फिलीपींस में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.2 की रही तीव्रता

लोगों का मिलाजुला रिएक्शन


होली के जश्न का यह वीडियो Quaid-i-Azam यूनिवर्सिटी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर होली के इस जश्न का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को अब तक 12 लाख लोग देख चुके हैं और काफी पसंद भी कर रहे हैं। पर दूसरी तरफ पाकिस्तान के कई लोग इस वीडियो की आलोचना भी कर रहे हैं। इस वीडियो को मिलाजुला रिएक्शन मिल रहा है।


यह भी पढ़ें- चीन में बढ़ी बेरोजगारी, 20.8% युवाओं के पास नहीं है नौकरी