Chinmay Krishna Das arrest : इस्कॉन बांग्लादेश के पुजारी चिन्मय कृष्णदास प्रभु (Chinmay Krishna Das arrest)को ढाका पुलिस की ओर से हिरासत में लेने पर भारत के धर्म गुरु आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर ( Sri Sri Ravishankar) ने कहा, "एक पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के लिए एक आध्यात्मिक नेता को गिरफ्तार करना बहुत अशोभनीय है। उन्होंने बांग्लादेश से कहा कि वे हथियार नहीं ले रहे हैं, वे बंदूक नहीं ले रहे हैं, बल्कि वे तो बस अपने लोगों की देखभाल कर रहे हैं, वह सिर्फ अधिकारों के लिए खड़े हैं और चाहते हैं कि बांग्लादेश सरकार वहां अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों (Atrocities on minorities)को सुने।