23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक हो गए अमेरिका-ईरान? ट्रंप की नई घोषणा से घबरा जाएंगे नेतन्याहू! बोले- अब मैं और खामेनेई मिलकर…

ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है, जिससे इजराइल की चिंता बढ़ सकती है। ट्रंप ने सोमवार को कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य बहुत जल्द खुल जाएगा और इसका प्रबंधन अमेरिका व ईरान मिलकर करेंगे।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Mar 23, 2026

इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो- ANI)

ईरान युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बयान दे दिया है, जिसको लेकर इजराइल की टेंशन बढ़ सकती है। जहां एक तरफ इजराइल जंग रखने की बात कर रहा है, वहीं ट्रंप ने खुलकर ईरान के पक्ष में बड़ी बात कह दी है।

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि होर्मुज स्ट्रेट, जो दुनिया भर का एक अहम शिपिंग मार्ग है, वह पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बीच बहुत जल्द खुल जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि होर्मुज स्ट्रेट का प्रबंधन अमेरिका और ईरान मिलकर करेंगे।

बातचीत सफल रही तो जल्द खुल जाएगा स्ट्रेट

ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए कहा- अगर तेहरान के साथ चल रही बातचीत सफलतापूर्वक आगे बढ़ती है, तो यह होर्मुज स्ट्रेट बहुत जल्द खुल जाएगा।

उन्होंने आगे कहा कि वह और ईरान के नए नियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई, इस महत्वपूर्ण शिपिंग और वैश्विक ऊर्जा मार्ग को मिलकर नियंत्रित करेंगे।

बता दें कि होर्मुज स्ट्रेट एक महत्वपूर्ण पारगमन मार्ग है, जहां से आम तौर पर प्रतिदिन 1.5 करोड़ बैरल कच्चा तेल और 50 लाख बैरल तेल उत्पाद जहाज के माध्यम से गुजरते हैं।

युद्ध के कारण स्ट्रेट में आवाजाही बाधित

फिलहाल, इस क्षेत्र में चल रहे युद्ध के कारण इस जलमार्ग को पारगमन के लिए 'अत्यधिक जोखिम भरा' माना जाने लगा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हो रही है।

ट्रंप ने इस बात पर भी जोर दिया कि संघर्ष के शुरुआती दौर में किए गए हमलों में ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं को निशाना बनाया गया था। उन्होंने कहा- ईरान में अब बहुत ही गंभीर किस्म का 'सत्ता परिवर्तन' भी होगा।

किससे हो रही ट्रंप की डील

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि सप्ताहांत में हुई ईरान से बातचीत से तनाव कम होने की संभावना दिखी है। बातचीत में शामिल व्यक्तियों पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा- हम कुछ ऐसे लोगों से बातचीत कर रहे हैं, जो मुझे बहुत ही समझदार और ठोस व्यक्तित्व वाले लगते हैं।

उन्होंने कहा- अंदरूनी लोग जानते हैं कि वे कौन हैं; वे बहुत सम्मानित व्यक्ति हैं और हो सकता है कि उनमें से ही कोई एक व्यक्ति बिल्कुल वैसा ही हो, जिसकी हमें तलाश है।