Indian immigrants: जो भारतीय किसी कारण से अमेरिका में अवैध नागरिक की श्रेणी में आ गए हैं, उनका जीवन दूभर हो गया है। ये भारतीय जहां कमाई करना चाहते हैं, वहां रह नहीं सकते और जहां उन्हें भेजा जा रहा है, वहां उनके पास इतनी पूंजी ही नहीं है कि नये सिरे से कुछ कर सकें। इस तरह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( Donald Trump) की अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख़्ती भारतीयों के लिए मुसीबत बन गई है। ऐसे में ये लोग अपनी किस्मत पर रो रहे हैं। पनामा (Panama) होटल की खिड़की से मदद के लिए रोते हुए देखे गए 300 अमेरिकी निर्वासितों (deported) में भारतीय भी शामिल (Indian immigrants)हैं। पनामा वर्तमान में ईरान, भारत, नेपाल, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और चीन सहित कई देशों के लगभग 300 व्यक्तियों (Immigrants) को अपने यहां रहने की सुविधा दे रहा है,जिन्हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध अप्रवासियों के खिलाफ सख़्ती के कारण अमेरिका से निर्वासित किया गया था।