23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक के बाहर आत्मघाती धमाका, अफगानिस्तान में 5 लोगों की मौत

Afghanistan Suicide Blast: अफगानिस्तान में आज एक आत्मघाती धमाके का मामला सामने आया है, जिसमें 5 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 11 Feb 2025, 2:09 PM IST

Blast

Suicide Blast in Afghanistan

अफगानिस्तान (Afghanistan) में तालिबान (Taliban) के सत्ता में लौटने के बाद भी आतंकी हमले बंद नहीं हुए हैं। अक्सर ही दूसरे आतंकी संगठन देश में धमाकों और अन्य हमलों को अंजाम देते हैं। ऐसा ही एक मामला आज सामने आया है। अफगानिस्तान के कुंदुज़ (Kunduz) प्रांत की राजधानी कुंदुज़ शहर में आज, मंगलवार, 11 फरवरी को बम धमाके का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक आत्मघाती हमलावर ने एक बैंक के बहार आत्मघाती धमाके को अंजाम दिया, जिससे हड़कंप मच गया।

5 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के कुंदुज़ प्रांत में कुंदुज़ शहर में आज बैंक के बाहर हुए आत्मघाती धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सामान्य नागरिकों के साथ ही तालिबानी सुरक्षाबल के सदस्य भी शामिल हैं। लोकल पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी।



यह भी पढ़ें- पुल से खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, ग्वाटेमाला में 55 लोगों की मौत

7 लोग घायल

इस आत्मघाती बम धमाके में 7 लोग घायल भी हो गए हैं। घायलों को नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने की जांच शुरू

कुंदुज़ पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस धमाके के पीछे किसका हाथ है, इस बात का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल किसी आतंकी संगठन ने इस आत्मघाती धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ें- धरती के करीब पहुंचा खतरनाक एस्टेरॉयड! अगर धरती से टकराया तो पूरा शहर हो सकता है तबाह

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग