अबू खदीजा, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का दूसरा इन-कमांड आतंकी और ग्लोबल ऑपरेशंस का चीफ था। अमेरिकी हवाई हमले में उसके साथ इस्लामिक स्टेट के एक अन्य आतंकी की भी मौत हो गई। वह, इस्लामिक स्टेट के सबसे अहम फैसले लेने वाले समूह का हिस्सा था। अबू खदीजा इस्लामिक स्टेट द्वारा ग्लोबल लेवल पर किए जाने वाले संचालन, रसद और नियोजन की ज़िम्मेदारी संभालता था और आतंकी संगठन के लिए फाइनेंस का एक अहम हिस्सा भी जुटाने में मदद करता था।