15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रार्थना के दौरान आतंकियों ने की ताबड़तोड़ गोलीबारी, नाइजीरिया में 14 लोगों की मौत

Terrorist Attack In Nigeria: नाइजीरिया में आतंकी हमले का मामला सामने आया है, जिसमें 14 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Apr 30, 2025

Boko Haram terrorists

Boko Haram terrorists (Photo - Washington Post)

दुनियाभर में ही आतंकी हमलों के मामले बढ़ रहे हैं। आतंकवाद सिर्फ कुछ देशों की नहीं, बल्कि एक वैश्विक समस्या बन चुका है। अफ्रीकी देश पहले ही आपराधिक गतिविधियों से जूझ रहे थे और पिछले कुछ सालों में इन देशों में आतंकवाद भी काफी फैल गया है। अक्सर ही अफ्रीकी देशों में आतंकी हमले देखने को मिलते हैं और अब नाइजीरिया (Nigeria) में ऐसा मामला सामने आया है। नाइजीरिया के बोर्नो (Borno) राज्य में चिबोक (Chibok) में आतंकियों ने प्रार्थना के दौरान लोगों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। यह प्रार्थना एक दिवंगत नेता की स्मृति में हो रही थी। अचानक गोलीबारी से वहाँ हाहाकार मच गया।

14 लोगों की मौत

यह आतंकी हमला सोमवार की शाम को हुआ, जिसकी जानकारी लोकल अधिकारियों ने मंगलवार को दी। शुरुआती गोलीबारी में 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं बाद में बचावकर्मियों को 7 अन्य लोगों के भी शव मिले, जिससे मरने वालों का आंकड़ा 14 हो गया।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर 36 घंटे में हमला कर सकता है भारत! खुफिया जानकारी से मची खलबली


बढ़ सकता है मरने वालों का आंकड़ा

स्थानीय सरकार ने इस आतंकी हमले पर शोक जताया। साथ ही इस बात की भी आशंका जताई कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है क्योंकि बचावकर्मी अभी भी सर्च ऑपेरशन में लगे हुए हैं। बचावकर्मियों के अनुसार इस हमले में मृतकों की संख्या और ज़्यादा हो सकती है और इसी वजह से और शवों को ढूंढने का काम किया जा रहा है।



किसने किया हमला?

नाइजीरिया के बोर्नो राज्य में चिबोक में हुए इस आतंकी हमले के पीछे आतंकी संगठन बोको हराम (Boko Haram) का हाथ बताया जा रहा है। बोको हराम एक इस्लामिक आतंकी संगठन है, जो अफ्रीकी देशों में सक्रिय है।

यह भी पढ़ें- कनाडा के चुनाव में रिकॉर्ड 22 भारतवंशियों को मिली जीत