30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा के चुनाव में रिकॉर्ड 22 भारतवंशियों को मिली जीत

Canada Elections: कनाडा चुनाव में मार्क कार्नी के नेतृत्व में लिबरल पार्टी को जीत मिली है। कनाडा में हुए चुनाव में एक खास बात यह भी रही कि इसमें भारतवंशी उम्मीदवारों को भी रिकॉर्ड सफलता मिली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Apr 2025, 11:14 AM IST

Anita Anand

Anita Anand

कनाडा (Canada) में हुए चुनाव में मार्क कार्नी (Mark Carney) के नेतृत्व में लिबरल पार्टी (Liberal Party) को जीत मिली है। लिबरल पार्टी को 169 सीटों पर जीत हासिल हुई है और एक बार फिर उनका कनाडाई पीएम बनना तय हो गया है। कनाडा में हुए चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहे। भारतवंशियों को भी इस चुनाव में सफलता मिली। कनाडा में इस बार कुल 22 भारतीय मूल के उम्मीदवार संसद के लिए चुने गए हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। कनाडा में भारतवंशी उम्मीदवारों (Indian Origin Candidates) की यह उपलब्धि कनाडा में भारतीय समुदाय के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव को दर्शाने के साथ, कनाडा की विविधता और समावेशी राजनीति का भी प्रतीक है।

दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को मिली जीत

इस बार कनाडा के चुनाव में कुल 67 भारतीय मूल के उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इस तरह से अब कनाडा की संसद में लगभग 7% सांसद भारतीय मूल के होंगे। गौर करने की बात है इन चुनावों में दोनों ही प्रमुख पार्टियों ने भारतवंशी उम्मीदवारों को टिकट दिए थे, और उनकी सफलता की दर 30% से ज़्यादा रही है। दोनों पार्टियों के भारतवंशी उम्मीदवारों को चुनाव में जीत मिली है।

किन उम्मीदवारों ने चखा जीत का स्वाद?

आइए नज़र डालते हैं कि कनाडा में हुए चुनाव में किन भारतवंशी उम्मीदवारों ने जीत का स्वाद चखा।


यह भी पढ़ें- आम आदमी पार्टी के नेता की बेटी की संदिग्ध मौत, समुद्र के पास मिला शव