30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आम आदमी पार्टी के नेता की बेटी की संदिग्ध मौत, समुद्र के पास मिला शव

AAP Leader's Daughter Found Dead: आम आदमी पार्टी के नेता की बेटी की संदिग्ध मौत हो गई है। उसका शव समुद्र के पास मिलने से खलबली मच गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 29 Apr 2025, 2:38 PM IST

Vanshika Saini

Vanshika Saini

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party - AAP) के एक नेता की बेटी पिछले कुछ दिन से लापता थी। उसे ढूंढने की काफी कोशिश की जा रही थी। हम बात कर रहे हैं आम आदमी पार्टी के दविंदर सैनी (Davinder Saini) की, जिनकी 21 साल की बेटी वंशिका सैनी (Vanshika Saini) पिछले कुछ दिनों से कनाडा (Canada) में लापता चल रही थी। वंशिका कनाडा के ओटावा (Ottawa) में रहकर पढ़ाई कर रही थी और एक किराये के घर में रहती थी। 22 अप्रैल को वंशिका को आखिरी बार देखा गया था और उसके बाद ही वह लापता हो गई थी। अब वंशिका के बारे में एक हैरान करने वाला अपडेट सामने आया है।

वंशिका की संदिग्ध मौत

पिछले कुछ दिनों से लापता चल रही वंशिका की संदिग्ध मौत हो गई है। संदिग्ध इसलिए क्योंकि वंशिका का शव ओटावा में ही समुद्र के पास मिला है। इसके बाद से ही खलबली मच गई है।

परिवार को कब मिली लापता होने की खबर?

वंशिका की अपने परिवार से आखिरी बार 22 अप्रैल को फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई थी। ऐसे में वंशिका के एक दोस्त ने उसके परिवार को इस बारे में जानकारी दी।


यह भी पढ़ें- भारत विरोधी और खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह को बड़ा झटका, कनाडा चुनाव में मिली करारी हार

वंशिका के परिवार के संपर्क में कनाडा उच्चायोग

कनाडा के उच्चायोग के सोशल मीडिया से इस बारे में जानकारी शेयर करते हुए लिखा, "हमें ओटावा में भारत की छात्रा वंशिका की मृत्यु की सूचना मिलने पर गहरा दुःख हुआ है। मामले को संबंधित अधिकारियों के सामने उठाया गया है और स्थानीय पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। हम सभी संभव सहायता प्रदान करने के लिए शोक संतप्त परिजनों और स्थानीय सामुदायिक संघों के साथ निकट संपर्क में हैं।"


यह भी पढ़ें- 21 आतंकियों का काम तमाम, माली की सेना को मिली कामयाबी

परिवार ने सरकार से मांगी मदद, शव को भारत लाने की मांग

वंशिका के परिवार के केंद्र सरकार से मदद मांगी है, जिससे उसके शव को भारत लाया जा सके। इसके लिए आम आदमी पार्टी के सांसदों राज कुमार चब्बेवाल और बलबीर सिंह सीचेवाल के अलावा पार्टी के अन्य नेताओं को भी इस बारे में सूचित किया गया है, जिससे वंशिका के शव को देश वापस लाने में मदद मिल सके।

पोस्टमार्टम में नहीं हुआ मौत का खुलासा

वंशिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। वंशिका ने पंजाब के डेरा बस्सी से स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए कनाडा जाने का फैसला लिया। वंशिका ने कनाडा में हेल्थ स्टडीज में दो साल की डिग्री हासिल की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के साथ ही एक कॉल सेंटर में काम करने लगी। बाद में उसे एक प्राइवेट क्लिनिक में नौकरी मिल गई थी। 22 अप्रैल को वह काम के लिए गई, लेकिन लौटी नहीं। ऐसे में पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वंशिका की मौत कैसे हुई।

यह भी पढ़ें- ट्रंप के टैरिफ से चीन को लगा बड़ा झटका, अब भारत से मदद की उम्मीद