7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Thailand School Shooting: थाईलैंड में स्कूल में छात्र की फायरिंग, हमलावर समेत 2 की मौत, 15 लोग घायल

Thailand Nonthaburi School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित एक स्कूल में छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर लोगों से दूर रहने की अपील की गई। पुलिस ने इमारतों में फंसे लोगों को छिपकर सुरक्षित रहने और बचाव दल का इंतजार करने की सलाह दी। मामले की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
School Shooting Thailand

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित एक स्कूल में फायरिंग। (Photo- X/ @ThaiEnquirer)

Thailand School Firing: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में स्थित एक स्कूल में फायरिंग की खबर है। छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में एक शिक्षक समेत दो लोगों की मौत हुई है, जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। फिलहाल अधिकारियों की ओर से घटना को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है। हमले के बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों से इलाके से दूर रहने की अपील की थी।

इस घटना को लेकर पुलिस ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट करते हुए कहा था, 'जो भी लोग किसी इमारत के अंदर फंसे हुए हैं, वे तुरंत छिप जाएं, सभी दरवाजे और खिड़कियां अच्छी तरह बंद कर लें और बचाव दल के पहुंचने का इंतजार करें।' प्लाई बांग उप-जिला पुलिस विभाग के प्रमुख लेफ्टिनेंट कर्नल पासाकोर्न चैतावीवोंग ने बताया कि मृतकों की संख्या की पुष्टि की जा रही है।

नौवीं कक्षा का छात्र था हमलावर

नॉनथाबुरी प्रांत के पुलिस प्रमुख देचरापी कोंगदी ने BBC को बातचीत में बताया कि हमलावर नौवीं कक्षा में पढ़ता था। थाईलैंड में नौवीं कक्षा के छात्रों की उम्र आमतौर पर करीब 14 साल होती है। पुलिस पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि हमलावर की मौत हो गई है।

छात्र जान बचाकर स्कूल से भागते नजर आए

एक छात्र ने 'रॉयटर्स' को बताया कि गोलीबारी के दौरान उसे पहले लगा कि पटाखे फूट रहे हैं या कोई तेज आवाज में कुछ पीट रहा है। उसने कहा कि शुरुआत में मुझे नहीं लगा कि यह गोली चलने की आवाज है। लगातार कई गोलियां चलीं। ठांय… ठांय… ठांय.., फिर कुछ देर शांति हो गई। इसके बाद दोबारा फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग के बाद छात्र जान बचाकर स्कूल से भागते नजर आए। वहीं, डेबसिरिन नॉनथाबुरी स्कूल के कर्मचारी स्कूल के बाहर बेहद सदमे और चिंता में खड़े दिखाई दिए।

थाईलैंड में गन कानून काफी सख्त

थाईलैंड में गन रखने के कानून काफी सख्त हैं। अवैध रूप से हथियार रखने पर 10 साल तक की सजा हो सकती है। इसके बावजूद थाईलैंड में बड़ी संख्या में लोगों के पास गन हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में नागरिकों के पास हथियार रखने के मामले में थाईलैंड सबसे आगे रहने वाले देशों में शामिल है। हाल के वर्षों में थाईलैंड में कई जानलेवा गोलीबारी की घटनाएं हुई हैं। फरवरी में दक्षिणी थाईलैंड के एक स्कूल में 18 साल के युवक ने हमला किया था। उसने स्कूल के प्रिंसिपल और एक छात्रा को गोली मार दी थी। प्रिंसिपल की अगले दिन अस्पताल में मौत हो गई थी।