31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

80000 न्यूड्स फोटो और वीडियो, हनी ट्रैप ने पूरे देश को हिला दिया, अब होगी हर एक बौद्ध भिक्षु की जांच

विलेवन एम्सवाट ने थाईलैंड में 9 बौद्ध भिक्षुओं को अपना शिकार बनाया। थाई पुलिस ने कहा कि मिस गोल्फ नाम की महिला ने बीते तीन सालों में लगभग 102 करोड़ रुपए ऐंठ लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 19 Jul 2025, 9:22 AM IST

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: IANS)

Monks' representative picture (Photo: IANS)

Massive Scandal in Thailand: थाईलैंड की पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला पर आरोप है कि उसने 9 बौद्ध भिक्षुओं (Buddhist monks) के साथ यौन संबंध बनाए। साथ ही, अश्लील वीडियो बनाकर उनसे पैसे ऐंठ लिए। थाई पुलिस ने कहा कि मिस गोल्फ नाम की महिला ने बीते तीन सालों में लगभग 102 करोड़ रुपए ऐंठ लिए।

कौन है आरोपी, कैसे बनाती थी अपना शिकार

आरोपी महिला की पहचान विलेवन एम्सवाट के रूप में हुई। विलेवन जानबूझकर वरिष्ठ और प्रभावशाली बौद्ध भिक्षुओं को अपना निशाना बनाती थी। वह वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं से पहले रोमांटिक रिश्ते की शुरुआत करती थी। फिर उनके साथ अंतरंग हो जाती थी। उनसे करीब 80 हजार तस्वीरें और वीडियो बनाए थे। वह इन्हें दिखाकर ब्लैकमेल करती थी और उनसे मोटी रकम वसूलती थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी महिला ने अधिकतर पैसे जुए की लत के चलते उड़ा दिए।

कैसे हुआ उगाही रैकेट का खुलासा

सेक्स और उगाही रैकेट का खुलासा तब हुआ जब एक वरिष्ठ मठाधीश ने अचानक भिक्षु जीवन त्याग दिया। भिक्षु को आरोपी महिला ने ब्लैकमेल किया था। विलेवन ने वरिष्ठ भिक्षु से कहा था कि वह गर्भवती है और उसके बच्चे की मां बनने वाली है। उसने यह बात छिपाने के लिए भिक्षु से 72 लाख थाई बहत की मांग की।

विलेवन की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बौद्ध भिक्षु ने ब्रह्मचर्य जीवन त्याग दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और बात पुलिस जांच तक पहुंची। जांच में सामने आया कि कम से कम 9 भिक्षु महिला के हनी ट्रैप का शिकार हुए हैं। सभी को भिक्षु पद से हटाकर भिक्षु संघ से बाहर कर दिया गया।

मंदिर के खाते से भी भेजे गए पैसे

थाई पुलिस ने आरोपी महिला विलेवन एम्सवाट को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर मनी लॉन्ड्रिंग, अवैध वसूली और चोरी का सामान रखने के आरोप हैं। पुलिस ने आरोपी महिला के खाते की भी जांच की है। इसमें उत्तरी थाईलैंड के एक मंदिर से जुड़े बैंक खाते से महिला के खाते में ट्रांसफर किए गए पैसे का भी ब्यौरा मिला है।

पूरे देश के भिक्षुओं की जांच होगी

केंद्रीय जांच ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा कि यह मामला काफी चौंकाने वाला है। आरोपी महिला बेहद खतरनाक है। हम पूरे देश में बौद्ध भिक्षुओं की जांच करेंगे। हमें विश्वास है कि इससे काफी बदलाव होंगे। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला विलेवन ने गिरफ्तारी के बाद बौद्ध भिक्षुओं संग अपने रिश्ते की बात स्वीकारी। हालांकि, महिला ने दावा किया कि उसने पैसे लिए नहीं, बल्कि पैसे दिए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में यह बात सामने आई है कि कई बौद्ध भिक्षुओं ने महिला संग अपने संबंधों की बात स्वीकार की। आरोपी महिला ने उसने सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती की, फिर प्यार का झांसा देकर उनका फायदा उठाया। एक भिक्षु ने मीडिया को बताया कि वह आरोपी महिला के साथ लंबे समय से रिश्ते में था और उसे उससे एक कार भी मिली थी। लेकिन जब उसे पता चला कि वह किसी और भिक्षु को डेट कर रही है, तो मामला बिगड़ गया और फिर उसने पैसे की मांग शुरू कर दी।