थैंक्सगिविंग के लिए नासा (NASA) ने इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (International Space Station – ISS) पर स्मोक्ड टर्की, बटरनट स्क्वैश, सेब, सार्डिन, और मैश्ड पोटैटो जैसी खाने की चीज़ें भेजी हैं, जिसे खाकर सुनीता थैंक्सगिविंग मनाएंगी। सुनीता के साथ 3 अन्य एस्ट्रोनॉट्स बुच विल्मोर (Butch Wilmore), निक हेग (Nick Hague) और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव (Aleksandr Gorbunov) भी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर हैं। सुनीता और बुच को एक साथ 5 जून को स्पेस मिशन पर भेजा गया था और तभी से दोनों स्पेस में हैं।