डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के ताजा कदम पर टिप्पणी करते हुए, गैर-लाभकारी निगरानी संस्था प्रोजेक्ट ऑन गवर्नमेंट ओवरसाइट की नीति निदेशक फेथ विलियम्स ने बताया कि यह "सरकारी पारदर्शिता के लिए एक बड़ा झटका" है। विलियम्स ने कहा, "यह देखना बहुत परेशान करने वाला है कि Census.gov बंद हो गया है, और हमें डर है कि यह सरकारी वेबसाइटों और डेटा में बड़े खलल का एक हिस्सा है।" इससे पहले,जब ट्रंप से पूछा गया था कि क्या संघीय एजेंसियां विविधता, समानता और समावेश के बारे में बात करने वाली सामग्री को हटाने के लिए वेबसाइटों को बंद करने की योजना बना रही हैं। ट्रंप ने कहा, "मुझे नहीं पता। यह मेरे लिए कोई बुरा विचार नहीं है। अगर वे वेबसाइटों को साफ़ करना चाहते हैं, तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।"