प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार, अमेरिका में लगभग 7.25 लाख भारतीय अवैध रूप से रह रहे हैं, जो वहां की तीसरी सबसे बड़ी अवैध प्रवासी आबादी है। यह संख्या मेक्सिको और अल सल्वाडोर के बाद आती है। भारत सरकार के पास इनकी सटीक जानकारी नहीं है, लेकिन उसने कहा है कि वह ऐसे नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार है। हाल ही में अमेरिका ने 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया है, जिनमें से अधिकतर को सी-17 सैन्य विमान से भारत भेजा गया। अब तक 487 संभावित भारतीयों के खिलाफ डिपोर्टेशन का अंतिम आदेश भी जारी किया जा चुका है।