उन्होंने टेनेसी में निवेश के उदाहरण भी दिए। ट्रंप के अनुसार, कोरिया जिंक ने मोंटगोमरी और स्मिथ काउंटी में सुविधाएं स्थापित करने के लिए 6 अरब डॉलर से अधिक के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है। वहीं, जनरल मोटर्स ने स्प्रिंग हिल स्थित अपने उत्पादन केंद्र में 275 मिलियन डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इस बीच ट्रंप ने अपने प्रशासन की ओर से निवेश के लिए 21 अरब डॉलर की प्रतिबद्धता का भी दावा किया।