16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ईरान युद्ध के बीच UAE में 19 भारतीयों को किया गिरफ्तार, वजह आई सामने

Middle East tension fake videos UAE: प्रशासन ने पहले ही लोगों को चेतावनी दी थी कि वे हमले वाली जगहों की वीडियो रिकॉर्डिंग न करें, इंटरसेप्शन के फुटेज साझा न करें और अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर न फैलाएं। 

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Mar 16, 2026

ईरान द्वारा UAE पर भी किया जा रहा हमला (Photo-X)

UAE arrests 19 Indians over fake videos: यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में सोशल मीडिया पर फर्जी वीडियो पोस्ट करने के मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 19 भारतीय भी शामिल हैं। इस पर अधिकारियों का कहना है कि इन लोगों ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के दौरान ऐसी वीडियो शेयर की थी। जिसमें गुमराह करने वाली और मनगढ़ंत चीजें थी।

दरअसल, प्रशासन ने पहले ही लोगों को चेतावनी दी थी कि वे हमले वाली जगहों की वीडियो रिकॉर्डिंग न करें, इंटरसेप्शन के फुटेज साझा न करें और अपुष्ट जानकारी सोशल मीडिया पर न फैलाएं। 

आरोपियों को तीन समूहों में बांटा गया

वहीं जांच में सामने आया कि आरोपी तीन अलग-अलग तरह की गतिविधियों में शामिल थे।

  1. मिसाइलों के वीडियो साझा करना

पहले समूह के 10 आरोपियों ने ऐसे असली वीडियो साझा किए जिनमें देश के हवाई क्षेत्र से मिसाइलें या रोकी गई थीं और उनसे हुए नुकसान को दिखाया गया था।

इन वीडियो में लोगों की भीड़ और घटनाओं पर विरोधाभास जुड़ते हुए ऐसा माहौल दिखाया गया जैसे देश पर हमला हो रहा हो, जिससे लोगों में डर और घबराहट फैल सकती थी।

इस समूह में 5 भारतीय, 1 पाकिस्तानी, 1 नेपाली, 2 फिलिपिनो और 1 मिस्र का नागरिक शामिल है।

  1. मिसाइलों से बनाए गए फर्जी वीडियो

दूसरे समूह के लोगों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए नकली वीडियो या विदेश की घटनाओं के फुटेज को मिलाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

इन क्लिप्स में विस्फोट, मिसाइल और राष्ट्रीय झंडों के साथ खास तारीखें दिखाई दीं ताकि वीडियो असली लगे और लोगों को धकेला जा सके।

इस समूह में 7 लोग हैं, जिनमें 5 भारतीय, 1 नेपाली और 1 बांग्लादेशी शामिल हैं।

  1. दुश्मन देश का प्रचार

आरोपियों के तीसरे समूह ने एक दुश्मन देश की तारीफ की थी। इसके अलावा, उन्होंने उसके राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए पोस्ट शेयर किया था। 

बयान में कहा गया है कि इसमें उस राज्य के नेताओं की प्रशंसा करना और शत्रुतापूर्ण मीडिया कथनों का समर्थन करने वाले और राष्ट्रीय हितों को नुकसान पहुंचाने वाले दुष्प्रचार को दोबारा पोस्ट करना शामिल है।

इस समूह में, छह आरोपियों में से पांच भारतीय हैं और एक पाकिस्तानी है।

मिडिल ईस्ट में तनाव जारी

दरअसल, ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव जारी है। इजरायल, अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किया जा रहा है। वहीं जवाबी कार्रवाई में ईरान भी इजरायल और खाड़ी के कई देशों पर हमला कर रहा है।