
Ukraine Air Strike Inside Russia Claims Vladimir Putin Government
यूक्रेन और रूस के बीच जंग थमने की बजाय अब और तेज होती दिख रही है। 37 दिन बाद भी युद्ध लगातार आगे बढ़ रहा है। रूस ने यूक्रेन पर आरोप लगया है कि उसने उसके देश में घुसकर हमला किया है। रूस का आरोप है कि यूक्रेन ने उसकी सीमा के 25 मील अंदर तक आकर तेल डिपो पर बड़ा अटैक किया है। दरअसल अब तक रूस के यूक्रेन के कई शहरों को तबाह करने की खबरें सामने आ रही थीं, इस बीच यूक्रेन के एयरस्ट्राइक की खबर ने हर किसी को चौंका दिया है। दरअसल रूस का यह दावा ऐसे समय में आया है, जब एक्सपर्ट्स ने कुछ दिन पहले ही कहा था कि वह खुद अपने इलाकों पर कुछ अटैक दिखावे के लिए करा सकता है।
यूक्रेन और रूस के बीच चल रहा युद्ध एक अलग ही मोड़ लेता जा रहा है। अब खबरें आ रही हैं कि यूक्रेन ने रूस में घुसकर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया है। हालांकि ये दावे पहले ही किए गए थे, कि रूस इस तरह के हमले खुद से करवा कर यूक्रेन पर आरोप मढ़ सकता है।
यह भी पढ़ें - रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय ऑटो ड्राइवर NATO पर पोस्टर के कारण हो रहा वायरल
रूसी अधिकारी याकेस्लाव ग्लाडकोव ने कहा कि यूक्रेन के दो सैन्य हेलिकॉप्टरों के जरिए यह अटैक किया गया है। रूस के दावे के मुताबिक यूक्रेन ने उसके बेलगोरोद शहर में दो यूक्रेनी हेलिकॉप्टर घुसाए और उन्होंने S-8 रॉकेट्स के जरिए अटैक किया।
दूसरे विश्व युद्ध के बाद रूस में पहली बार किसी देश का हमला
रूस का दावा यदि सही है तो दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है, जब रूस में किसी देश ने एयरस्ट्राइक की है। यूक्रेन ने जिस तेल डिपो पर अटैक किया है, उसका संचालन रूस की सरकारी कंपनी रोजनेफ्ट करती है।
इस अटैक में कंपनी के दो कर्मचारियों के भी घायल होने की खबरें सामने आ रही हैं। यही नहीं इसके अलावा आसपास के काफी लोगों को वहां से निकाला गया है ताकि जानमाल के नुकसान को कम किया जा सके।
यूक्रेन की ओर से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। यूक्रेन ने अब तक रूस के इस दावे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालांकि रूस के दावे पर पश्चिमी देश सवाल उठा रहे हैं। दरअसल बीते सप्ताह देश से निर्वासन झेल रहे रूसी राजनेता ने दावा किया था कि पुतिन सरकार खुद ही रूस के कुछ शहरों में हमले करा सकती है।
इसके जरिए वह यह संदेश देने का प्रयास करेगी कि यूक्रेन ने आक्रामकता दिखाते हुए उसके इलाके में हमला किया है और ऐसे में उसका यूक्रेन पर अटैक करना गलत नहीं है।
बता दें कि इलिया पोनोमारेव ने दावा किया था कि रूस अपनी ही केमिकल और वेपन फैक्ट्रियों में अटैक कर सकता है। इसमें नागरिकों की भी मौत हो सकती है।
यह भी पढ़ें - यूक्रेन से लौटे छात्रों के भविष्य पर सवाल, जानिए अब उनके पास क्या बचे हैं विकल्प
Published on:
01 Apr 2022 04:43 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
