14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध की कवरेज करने गई महिला पत्रकार की रूस की हिरासत में मौत, 25 जर्नलिस्ट अभी भी कैद में

Russia Ukraine War: 27 वर्षीय विक्टोरिया रोशनिचा यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले इलाके में रिपोर्टिंग करने गईं थीं। यहां से ही उन्हें रूसी अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया था।

2 min read
Google source verification
Ukraine female journalist Victoria Roshchyna dies in Russia custody

Ukraine female journalist Victoria Roshchyna dies in Russia custody

Russia Ukraine War: यूक्रेन की पत्रकार विक्टोरिया रोशचिना की पिछले महीने रूसी हिरासत में मौत हो गई। इस सप्ताह यूक्रेनी अधिकारियों ने घोषणा की। पिछले साल अगस्त में यूक्रेन में रूसी कब्जे वाले क्षेत्र में रिपोर्टिंग यात्रा के बाद रोशचिना (Victoria Roshchyna) लापता हो गई थी। इस साल अप्रैल में हिरासत में लिए जाने के कुछ महीने बाद ही रूसी अधिकारियों ने 27 वर्षीय रोशचिना के परिवार को उसके बारे में सूचित किया।

हत्या के रूप में यूक्रेन कर रहा जांच

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन के मानवाधिकार आयुक्त दिमित्रो लुबिनेट्स ने एक बयान में कहा कि मेरे पास रूसी पक्ष से आधिकारिक दस्तावेज हैं जो यूक्रेनी पत्रकार विक्टोरिया रोशचिना की मौत की पुष्टि करते हैं, जिन्हें रूस ने अपनी हिरासत में रखा था। इस बीच, यूक्रेनी अभियोजक जनरल के कार्यालय ने कहा कि वो उनकी मौत की जांच युद्ध अपराध और पूर्व नियोजित हत्या के रूप में कर रहा है।

25 पत्रकार अभी भी हिरासत में

रिपोर्ट के अनुसार, युद्ध बंदियों के उपचार के लिए यूक्रेनी समन्वय केंद्र के प्रवक्ता पेट्रो यात्सेंको द्वारा दिए गए एक बयान के अनुसार, लगभग 25 यूक्रेनी पत्रकार कथित तौर पर रूसी हिरासत में हैं, और कई अन्य लापता माने जा रहे हैं। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, हजारों यूक्रेनियन मनमाने ढंग से रूस में हिरासत में लिए गए हैं। कीव के मानवाधिकार आयुक्त लुबिनेट्स के अनुसार, 14,000 यूक्रेनी नागरिक रूसी कैद में हैं। इनमें से कुछ बंदियों को 2014 में पूर्वी यूक्रेन में संघर्ष शुरू होने और रूस द्वारा क्रीमिया पर कब्जा करने के बाद से हिरासत में रखा गया है। रूसी अधिकारियों के अनुसार यात्सेंको ने कहा कि रोशचाइना की मृत्यु दक्षिणी रूसी शहर टैगान्रोग में अपनी जेल सुविधा से मॉस्को में स्थानांतरण के दौरान हुई।

ये भी पढ़ें- अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव पर भविष्यवाणी, बताया ट्रंप और हैरिस में कौन जीतेगा चुनाव