10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युद्ध विराम के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का दावा, कहा-हमने ‘शाहेद’ ड्रोन को नष्ट किया

यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने ईरान के 'शाहेद ड्रोन' को लेकर बड़ा दावा किया।

2 min read
Google source verification
Volodymyr Zelenskyy

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Photo - IANS)

Volodymyr Zelenskyy on Middle-East: अमेरिका और ईरान के बीच 7 अप्रैल से जारी दो सप्ताह के युद्ध विराम के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ईरान के 'शाहेद ड्रोन' को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने कई मध्य पूर्वी देशों को यह दिखाया है कि उसके इंटरसेप्टर किस तरह ईरान द्वारा दागे गए शाहेद ड्रोनों को मार गिराने में मदद कर सकते हैं।

आपको बता दें कि पिछले सप्ताह खाड़ी देशों के ईरान की ओर से रोजाना मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना करने के बीच जेलेंस्की ने मध्य पूर्व का दौरा किया। यूक्रेन को शाहेद ड्रोनों से निपटने का वर्षों का अनुभव है, जिनकी आपूर्ति तेहरान ने रूस को की थी।

इसको लेकर यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोशल मीडिया 'X' पर कहा, 'हमने अपने सैन्य विशेषज्ञों को मध्य पूर्व भेजा, जिनमें इंटरसेप्टर ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध के विशेषज्ञ शामिल थे। हमने कुछ देशों को इंटरसेप्टर के साथ काम करने का तरीका दिखाया। क्या हमने ईरानी 'शाहेद' ड्रोनों को नष्ट किया? जी हां, हमने किया। क्या हमने इसे सिर्फ एक देश में किया? नहीं, कई देशों में। और मेरी राय में, यह एक सफलता है।'

ईरान पर ड्रोन हमले का आरोप

अमेरिका-ईरान के बीच लागू युद्ध विराम के बावजूद कुवैत ने तेहरान पर बड़ा आरोप लगाया है। कुवैत का कहना है कि जारी संघर्ष विराम के बावजूद ईरान और उसके सहयोगियों की तरफ से ड्रोन हमले किए गए हैं। हालांकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने गुरुवार की रात को फारस की खाड़ी के देशों पर हमले से इनकार किया है।

फ्यूल एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध नहीं : सिंगापुर

उधर, ईरान से युद्ध के बीच सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज के साथ संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ईरान युद्ध के कारण हुए व्यवधानों के चलते उनका देश अपनी रिफाइनरियों से फ्यूल एक्सपोर्ट पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाएगा। उन्होंने आगे कहा, 'हम एक्सपोर्ट पर प्रतिबंध लगाने की योजना नहीं बना रहे हैं।

कोविड के सबसे कठिन दिनों में भी हमें ऐसा नहीं करना पड़ा था और इस ऊर्जा संकट के दौरान भी हम ऐसा नहीं करेंगे'। वोंग ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बानीज के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा।