
Caesar Kunikov Warship
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को इस महीने 2 साल पूरे हो जाएंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रूस की सेना को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ने का आदेश दिया था और तभी से युद्ध जारी है। इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भी भारी तबाही मची है। पर इन सब मुश्किलों के बावजूद यूक्रेनी सेना लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से इस युद्ध में लगातार रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। इसी वजह से इस युद्ध में रूस की सेना को भी अब तक काफी नुकसान हो चुका है। यूक्रेन की सेना रूस को कई जगहों से खदेड़ भी चुकी है। इसी बीच अब यूक्रेन की तरफ से एक बड़ा दावा किया गया है।
ब्लैक सी में रूस के वॉर शिप को मार गिराया
यूक्रेन की सेना की तरफ से इस बात का दावा किया गया है कि उन्होंने हाल ही में ब्लैक सी में रूस के एक वॉरशिप को मार गिराया है। यूक्रेनी सेना के अनुसार उन्होंने रूस के लैंडिंग वॉरशिप Caesar Kunikov को ब्लैक सी में तबाह कर दिया है।
रूस की तरफ से नहीं आई कोई प्रतिक्रिया
रूस की तरफ से यूक्रेन के इस हमले/दावे पर अब तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी सीनेट से यूक्रेन, इज़रायल और ताइवान को मिली बड़ी राहत, 7.8 लाख करोड़ की मदद का बिल हुआ पास
Published on:
14 Feb 2024 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
