विदेश

रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिली एक और कामयाबी, एक ही रात में मार गिराई 36 क्रूज़ मिसाइलें

Russia-Ukraine War: रूस के खिलाफ इतने लंबे समय से चल रहे युद्ध में यूक्रेन को पिछली रात एक और कामयाबी मिली है।

2 min read
Downed Russian cruise missile

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहे युद्ध को 19 महीने पूरे होने वाले हैं। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से इस जंग का ऐलान किया था और उनकी प्लानिंग कुछ ही दिन में यूक्रेन पर कब्ज़ा करने की थी। पर इसमें रूस को कामयाबी नहीं मिली। युद्ध अभी भी जारी है। हालांकि इस युद्ध की यूक्रेन को अब तक भारी कीमत चुकानी पड़ी है। जान-माल के भारी नुकसान के साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। रूस का यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला अभी भी जारी है पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी रूस की सेना का डटकर सामना कर रही है। कुछ दिन पहले ही यूक्रेन ने रूस से अपने दो गांवों को आज़ाद कराया था। आज मिली खबर के अनुसार यूक्रेन को पिछली रात एक और कामयाबी मिली।


मार गिराई 36 क्रूज़ मिसाइलें

यूक्रेन की तरफ से आज जानकारी दी गई कि पिछली रात उनकी सेना को रूस की सेना के खिलाफ एक और बड़ी कामयाबी मिली। यूक्रेन की तरफ से जानकारी देते हुए बताया कि पिछली रात रूस की सेना ने यूक्रेन पर 43 क्रूज़ मिसाइलें दागी, जिनमें से यूक्रेन की सेना ने 36 क्रूज़ मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि अन्य 7 क्रूज़ मिसाइलों से यूक्रेन में नुकसान ज़रूर हुआ, पर 36 मिसाइलों को रोकने से यूक्रेन ने एक बड़े नुकसान को होने से पहले टाल दिया।


यूक्रेन का बढ़ा मनोबल

पिछले कुछ समय से यूक्रेन का काउंटरऑफेंस कारगर साबित हो रहा है। साथ ही यूक्रेन का डिफेंस भी रूस के कई हमलों को रोकने में कामयाब हो रहा है। इससे यूक्रेन का मनोबल भी बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- चीन ने बनाया नया प्लान, सेना को मज़बूत करने के लिए पढ़े-लिखे लोगों की होगी भर्ती

Also Read
View All

अगली खबर