10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन ने किया रूस के पुलिस स्टेशन पर ड्रोन अटैक, रूस ने यूक्रेन की रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर हमला कर दिया जवाब

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में दोनों ही पक्ष एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। ऐसा ही आज एक बार फिर दिखा।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Jul 31, 2023

ukrainian_drone_struck_russian_police_station.jpg

Russia and Ukraine attack each-other

24 फरवरी, 2022 को शुरू हुआ रूस और यूक्रेन का युद्ध (Russia-Ukraine War) अभी भी जारी है। पिछले 17 महीने से भी ज़्यादा समय से चल रहे इस युद्ध की वजह से यूक्रेन ने जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। कई शहर तबाह हो चुके हैं। बड़ी तादाद में लोग जान बचाने के लिए दूसरे देशों में जा बसे। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की आर्मी अभी भी इस युद्ध में डटी हुई है और रुसी आर्मी का मुकाबला कर रही है। रूस की आर्मी भी लगातार यूक्रेन पर हमले कर रही है, पर अब यूक्रेन की आर्मी हमलों से बचने के साथ ही रूस पर भी हमले कर रही है।


रूस के पुलिस स्टेशन पर यूक्रेन का ड्रोन अटैक

जब से यूक्रेन ने काउंटर-ऑफेंस शुरू किया है तभी से रूस पर ड्रोन अटैक करना शुरू कर दिया है। यूक्रेन की आर्मी अलग-अलग मौकों पर रूस पर ड्रोन अटैक्स कर चुकी है। आज एक बार फिर यूक्रेन ने रूस पर ड्रोन अटैक किया। यूक्रेन ने यह ड्रोन अटैक देर रात रूस के ब्रांस्क (Bryansk) शहर में स्थित पुलिस स्टेशन पर किया। इस हमले में पुलिस स्टेशन को नुकसान ज़रूर पहुंचा, पर कोई भी मारा नहीं गया।


यह भी पढ़ें- कुरान के अपमान को रोकने के लिए कानूनी उपाय करेगा डेनमार्क

यूक्रेन पर रूस का मिसाइल अटैक

यूक्रेन के हमले का जवाब रूस ने आज सुबह दिया। रूस की आर्मी ने यूक्रेन के क्रीवी रीह (Kryvyi Rih) शहर की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग पर दो मिसाइलें दागी। इस हमले से बिल्डिंग को तो नुकसान पहुंचा ही, साथ ही 4 लोगों की मौत भी हो गई। वहीं कुछ लोग इस हमले में चोटिल भी हुए।


यह भी पढ़ें- चिली में 4.8 तीव्रता का भूकंप, सहम उठे लोग