31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिली में 4.8 तीव्रता का भूकंप, सहम उठे लोग

Earthquake In Chile: भूकंप के मामलों में दुनियाभर में इजाफा देखने को मिल रहा है। अब चिली में भूकंप का नया मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 31 Jul 2023, 12:59 PM IST

earthquake_richter_scale.jpg

Earthquake in japan

हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं भूकंप आ रहा है। दुनियाभर में भूकंप के मामलों में पिछले एक साल में काफी इजाफा देखने को मिला है। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामे आ रहे हैं। अब भूकंप का मामला चिली में सामने आया है। भारतीय समयानुसार आज, सोमवार, 31 जुलाई की सुबह 9 बजकर 37 मिनट पर चिली में भूकंप आया। यह भूकंप कोक्रेन (Cochrane) से 285 किलोमीटर वेस्टर्न-साउथवेस्ट में आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी चिली में आए इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही गहराई?

रिपोर्ट के अनुसार चिली में आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही। चिली की लोकल एजेंसियों के साथ ही कुछ डिज़ास्टर अलर्ट वेबसाइट्स ने भी इस भूकंप और इसकी गहराई की पुष्टि की।



सहम उठे लोग

चूंकि इस भूकंप की गहराई सिर्फ 10 किलोमीटर ही थी, इस वजह से भूकंप का झटका तेज़ लगा। इससे कई घर और दूसरी इमारतें भी कांप उठी। भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोग भी सहम उठे और अपने-अपने घरों और ऑफिसों से बाहर आ गए। हालांकि इस भूकंप से कितना नुकसान हुआ, या कोई नुकसान हुआ भी या नहीं, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। पर कुछ घरों और इमारतों में इस भूकंप की वजह से दरारें ज़रूर आ गई।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- कुरान के अपमान को रोकने के लिए कानूनी उपाय करेगा डेनमार्क