
California
संयुक्त राज्य अमरीका पिछले कुछ वर्षों में कई घातक गोलीबारी के साथ देश में बंदूक हिंसा के बैक-टू-बैक मामले सामने आ रहे है। अमरीका में एक बार फिर खूनी तांडव देखने को मिला है। कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में 2 लोगों को गोली लगी। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि रविवार को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मार दी गई। शेरिफ के कार्यालय ने कहा कि स्थानीय समय के अनुसार शूटिंग दोपहर 2.30 बजे के आसपास हुई। बताया जा रहा है कि दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है।
दोनों एक दूसरे को जानते थे
सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ के कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि इस गोलीबारी का घृणा अपराध से संबंधित नहीं है। दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि ये शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है। यह गोलीबारी दो लोगों के बीच हुई है जो एक दूसरे को जानते थे।
किसी मामले को लेकर चल रहा था झगड़ा
बताया जा रहा है कि यहां तीन लोगों के बीच बीच गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी। इन दोनों की हालत गंभीर है। ऐसा लगता है कि उस झगड़े में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे। माना जा रहा है कि इस घटना से पहले उनके बीच किसी मामले को लेकर झगड़ा चल रहा था। पुलिस ने इसे हेट क्राइम का केस नहीं माना है। हालांकि, मामले में जांच जारी है।
Published on:
27 Mar 2023 09:01 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
