23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

US Attack On Venezuela: वेनेज़ुएला पर अमेरिकी हमले में 50 से ज़्यादा लोगों की मौत

US Strikes Venezuela: अमेरिका ने शनिवार को वेनेज़ुएला में हवाई हमले करते हुए हड़कंप मचा दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, अमेरिकी सेना ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को भी गिरफ्तार कर लिया। अमेरिकी हमलों में लोगों के हताहत होने की जानकारी भी अब सामने आई है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Jan 04, 2026

US attacks Venezuela

US attacks Venezuela

अमेरिका (United States Of America) और वेनेज़ुएला (Venezuela) के बीच पिछले कुछ महीनों से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। शनिवार को अमेरिका ने इसी वजह से वेनेज़ुएला में हवाई हमले कर दिए। अमेरिकी सेना ने देश की राजधानी काराकस के अलावा मिरांडा, अरगुआ और ला गुइरा शहरों में सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले करते हुए हाहाकार मचा दिया। इतना ही नहीं, अमेरिकी सेना ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (Nicolás Maduro) और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस (Cilia Flores) को पकड़कर अमेरिका पहुंचा दिया गया है।

50 से ज़्यादा लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पहले अमेरिकी हमलों में वेनेज़ुएला में मारे गए गए लोगों की संख्या 40 बताई जा रही थी, जो बाद में बढ़कर 50 से ज़्यादा हो गई। इनमें नागरिक और सैनिक (वेनेज़ुएला और क्यूबा के) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं।

वेनेज़ुएला को अमेरिका चलाएगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने इस पूरे घटनाक्रम के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए इस सैन्य अभियान की पूरी जानकारी दी। ट्रंप ने अपनी सेना की तारीफ करते हुए मादुरो को पकड़ना ज़रूरी बताया। ट्रंप ने इस बात का भी ऐलान कर दिया है कि अब वेनेज़ुएला को अमेरिका चलाया। हालांकि ऐसा तब तक होइ होगा जब तक वेनेज़ुएला में सत्ता का उचित रूप से हस्तांतरण न हो जाए। इसके अलावा वेनेज़ुएला में तेल के भंडारों पर भी अब अमेरिका का ही कब्ज़ा होगा।

कई देशों ने की निंदा

अमेरिका के इस कदम की कई देशों ने निंदा की है, जिनमें रूस, चीन, नॉर्थ कोरिया, ईरान, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राज़ील जैसे देश शामिल हैं। इन देशों ने ट्रंप के इस कदम को सरासर गलत बताया है। हालांकि कई पश्चिमी देशों ने ट्रंप का समर्थन किया है।